मई में सूर्य कब बदलेंगे घर, होगा इन 6 राशियों पर बड़ा असर

Webdunia
सोमवार, 9 मई 2022 (02:39 IST)
sun transit in Taurus
Surya gochar in may 2022  : सूर्य ग्रह 14 अप्रैल 2022, गुरुवार के दिन से अपनी उच्च राशि मेष में गोचर कर रहे हैं जो अब 15 मई 2022 दिन रविवार को सुबह 5:45 बजे वृषभ राशि में गोचर करेगा और 15 जून, 2022 को शाम 12:19 बजे तक इ‍सी राशि में रहेगा। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर (Surya ka vrshabh ashi me parivartan) से 6 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर।
 
ALSO READ: शनि महापरिवर्तन, महागोचर, महासंयोग : 12 में से ये 3 राशियां होंगी खुश, 2 के लिए महासंकट, याद कर लें 8 शनि मंत्र
1. मेष राशि : सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो सूर्य का यह गोचर आपके लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। हालांकि आपका कार्य स्थल और घर परिवार में वाद विवाद से बचकर रहना होगा। करियर में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति बनाने में सफलता हासिल कर पाएंगे।
 
2. वृषभ राशि : सूर्य आपकी राशि के लग्न भाव यानी प्रथम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
ALSO READ: शुक्र का राशि परिवर्तन : 27 अप्रैल 2022 को शुक्र बदल रहे हैं घर, 12 राशियों पर होगा शुभ-अशुभ असर
3. कर्क राशि : सूर्य आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करेगा। इस गौचर के कारण आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय गुजरेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में निवेश से लाभ मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
 
4. सिंह राशि: सूर्य आपकी राशि के 10वें भाव में गोचर करेगा। कार्य स्थल पर आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। करियर में सफलता मिलेगी। यात्रा के भी योग हैं।
 
5. कन्या राशि: सूर्य आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। इस नौरान आपको भाग्य का सात मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो तमाम तरह के लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारी हैं तो मुनाफा प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
ALSO READ: बुध ने शुक्र के घर में कर लिया है प्रवेश, इन 6 राशियों के मिट जाएंगे क्लेश
6. मीन राशि : सूर्य आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे। विवाद सुलझेंगे। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्ति होंगे। स्थानांतरण के योग भी हैं। व्यावसाय में यह समय मिलेजुले फल वाला रहेगा।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा

असम में मौजूद है नॉर्थ ईस्ट का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और कथा सभी एक साथ

सभी देखें

नवीनतम

भूकंप से हो जाएगी धरती तबाह, अभी संभलना जरूरी वर्ना...

जानकी जयंती 2025: माता सीता का जन्म कब और कैसे हुआ था?

Mahashivratri 2025: कैसे करें महाशिवरात्रि का व्रत?

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा आज कारोबार में अपार धनलाभ, पढ़ें 17 फरवरी का दैनिक भविष्यफल

17 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख
More