Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
आपको जो करना सबसे अच्छा लगता है, उसे बेहतर ढंग से करने का प्रयास कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आ रहीं दिक्कतों से छुटकारा मिलने का संकेत है। बॉस को खुश कर आप अपने नंबर बढ़ा सकते हैं। आपके प्यार और देखभाल के कारण घर का कोई सदस्य अपने पैर पर खड़ा हो सकता है। जिसे प्यार करते हैं उससे अपने दिल का राज खोलकर आप असीम संतोष का अनुभव कर सकते हैं। वित्तीय मोर्चे पर सही कदम उठाने की संभावना है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का नीला