शुक्र के धनु में गोचर से 4 राशियों को मिलेगा धनलाभ

WD Feature Desk
शनिवार, 2 नवंबर 2024 (12:32 IST)
Shukra ka dhanu rashi me gochar 2024:  07 नवंबर 2024 की सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर शुक्र ग्रह बृहस्पति की राशि धनु राशि में प्रवेश कर जाएगा। शुक्र ग्रह यदि शुभ है तो यह जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्य को देता है। कला और संस्कृतिक से जुड़े लोगों को फायदा होता है। धनु राशि में शुक्र का गोचर प्रभाव 4 राशियों के लिए सकारात्मक रहेगा। जानिए शुक्र का धनु में फल।ALSO READ: बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय
 
1. मेष राशि: आपके लिए शुक्र का गोचर शुभ फलदायी है क्योंकि यह आपकी कुंडली के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होकर नौवें भाव में गोचर करेगा। इसके परिणाम स्वरूप भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ ही वेतनवृद्धि तय है। पारिवार के साथ यात्रा का योग बनेगा। कारोबारी हैं तो कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापर में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ खुश रहेंगे।ALSO READ: मंगल के कर्क राशि में गोचर से 4 राशियों के जीवन में होगा धन लाभ
 
2. मिथुन राशि: आपकी कुंडली के पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र का सातवें भाव में गोचर शुभ परिणाम देगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी या करियर के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकती है। घर परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी हैं तो मुनाफा होगा। खासकर उन्हें जो शेयर बाजार से जुड़े हैं। आय में बढ़ोतरी के साथ ही खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
 
3. कन्या राशि: आपकी कुंडली के दूसरे और नौवें भाव के स्वामी शुक्र का चौथे भाव में गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय के अन्य सोर्स के चलते धन में बढ़ोतरी होगी। मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। इस वजह से आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। कारोबारी हैं तो अपने स्किल्स और योजना के कारण अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध स्थापित करेंगे, जिसके चलते आपके रिश्ते में खुशियां बनी रहेगी।ALSO READ: Shani in kumbha: शश राजयोग बनाकर शनिदेव दे रहे हैं इन 6 राशियों को धन, सुख और शांति
 
4. कुंभ राशि: आपकी कुंडली के नौवें भाव और चौथे भाव के स्वामी शुक्र का ग्यारहवें भाव में गोचर होगा जो कि अत्यंत ही शुभ माना जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपको पदोन्नति की प्राप्ति होगी। कारोबरी हैं तो नए व्यावसायिक ऑर्डर प्राप्त करने और उससे लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। अधिक धन अर्जित करने के साथ ही बचत करने में सफल होंगे। जीवनसाथी और परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

चार धाम के लिए बिना रजिस्ट्रेशन जाने से तीर्थ यात्रियों को होंगी ये दिक्कतें, जानें पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 05 मई 2025: आज इन 5 राशियों को मिलेगी व्यवसाय में सफलता, पढ़ें अपनी राशि

05 मई 2025 : आपका जन्मदिन

05 मई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Saptahik Rashifal 2025: मई माह के नए सप्ताह में किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानें साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 May तक

Aaj Ka Rashifal: 04 मई 2025, क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख
More