31 मार्च को सुख और रोमांस का ग्रह शुक्र बदलेगा अपना घर, 7 राशियों पर होगा अच्छा असर

Webdunia
सोमवार, 28 मार्च 2022 (11:40 IST)
shukra grah kumbh rashi
Shukra ka kumbh rashi me gochar 2022: 31 मार्च को सुख और रोमांस का ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन करेगा। वह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के इस राशि परिवर्तन से 7 राशियों पर होगा उसका अच्छा और शुभ असर। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
 
7 राशियों के लिए शुभ शुक्र ( Zodiac signs Astrology ):
 
1. मेष : शुक्र आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा। आर्थिक दृष्टि से यह गोचर लाभदायक है। व्यापारियों के लिए यह गोचर लाभ वाला सिद्ध होगा। करियर और नौकरी में भी यह सफलता दिलाएगा। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा।
 
2. मिथुन : शुक्र आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए शुभ होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव करने का उचित समय है। व्यवसाय में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा और मधुरता बढ़ेगी।
 
3. सिंह : शुक्र आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा। आपके लिए यह गोचर शुभ फलदायी सिद्ध होगा। दांपत्य जीवन में और साझेदारी के व्यापार में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातक के लिए नए अवसार आएंगे, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और यात्रा संभव है। 
 
4. तुला : शुक्र आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। व्यवसाय से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा के लिए भी यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। करियर, शिक्षा और संतान पक्ष से भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
5. वृश्चिक : शुक्र आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी सुख और सुविधाओं में विस्तार होगा। व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।
 
6. मकर : शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। व्यापारियों के लिए यह समय शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं। अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। परिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। 
 
7. कुंभ : शुक्र आपकी राशि के लग्न अर्थात प्रथम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय होगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद व आरामदायक रहने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में गरबा उत्सव के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya kanya Gochar : सूर्य का कन्या राशि में गोचर से 4 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य, होगा अचानक से धनलाभ

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का दूसरा दिन : श्राद्ध पक्ष में प्रतिपदा के श्राद्ध का महत्व, जानिए किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2024: अकाल मृत्यु जो मर गए हैं उनका श्राद्ध कब और कैसे करें?

Shardiya navratri 2024 ashtami date: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

कन्या राशि में बुध बनाएंगे भद्र महापुरुष राजयोग, 4 राशियों का होगा भाग्योदय

कैसा हो श्राद्ध का भोजन, जानें किन चीजों को न करें ब्राह्मण भोज में शामिल

Vastu Tips: घर में किचन किस दिशा में होना चाहिए और किस दिशा में नहीं होना चाहिए?

Sarvapitri amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या की 10 अनसुनी बातों को जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे

अगला लेख
More