Publish Date: Tue, 22 Mar 2022 (09:48 IST)
Updated Date: Tue, 22 Mar 2022 (18:13 IST)
बुध और आदित्य के मिलने से बुधादित्य योग बनता है। आदित्य अर्थात सूर्य। यानी सूर्य और बुध की युति के कारण यह योग बनता है। बुधादित्य नाम से विख्यात यह योग अलग-अलग भावों में अतिविशिष्ट फल प्रदान करने वाला होता है। इस योग को शुभ माना जाता है। यह योग जिस भी राशि में बन रहा है उसे और उसकी मित्र राशि सहित दृष्टि भाव जहां पर है उसे विशेष फल प्रदान करता है। आओ जानते हैं कि कब और किस राशि में बन रहा है मार्च 2022 में बुधादित्य योग।
मार्च माह में 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे- सूर्य, बुध और शुक्र। मकर राशि में पहले से ही शनि और मंगल विराजमान है। राहु वृषभ में और केतु वृश्चिक में विराजमान है। सूर्य 15 मार्च को कुंभ से निकलकर मीन में में विराजमान होंगे, लेकिन 6 मार्च को बुध ने राशि परिवर्तन करके कुंभ में प्रवेश किया है जिसके चलते बुधादित्य योग बना है। इसके बाद बुध का 24 मार्च, 2022 को मीन राशि में गोचर गोचर होगा तब एक बार फिर बुधादित्य योग बनेगा। शुक्र ग्रह इस वक्त मकर राशि में गोचर कर रहा है जो अब 31 मार्च, 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।
मीन राशि में बनेगा बुधादित्य योग से होगा 7 राशियों को फायदा ( 24 March Budhaditya Yoga in Pisces, 7 zodiac signs will benefit):
1. वृषभ (vrshabh): आपकी राशि के एकादश अर्थात 11वें भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस गोचर से अचानक से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी निवेश के लिए यह अच्छा समय है। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। कुछ अच्छी डिल करने में सक्षम होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
2. मिथुन (mithun): आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत और प्रयासों का फल मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पेशेवर जीवन में भी लाभ होगा। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
3. कर्क (kark): आपकी राशि के नौवें भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में लाभ होगा और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।
4. तुला (tula): आपकी राशि के छठे भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। यह व्यावसायिक या नौकरीपेशा जिंदगी के लिए सकारात्म साबित होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कानूनी मामले सुलझ जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह अवधि तुला जातकों के लिए अच्छी रहने की संभावना है।
5. वृश्चिक (vrshchik): आपकी राशि के पांचवें भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। यह योग आपकी राशि के लिए अनुकूल है। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की करेंगे। शिक्षा और करियर में वृद्धि के योग हैं।
6. धनु (dhanu): आपकी राशि के चौथे भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस योग से सुख-समृद्धि का विस्तार होगा। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में यह गोचर औसत रहेगा। हालांकि आय में वृद्धि होने की संभावना है।
7. मीन (meen): आपकी राशि के लग्न भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस योग से पेशेवर जीवन के दृष्टिकोण से यह अवधि नौकरीपेशा जातक, विशेषकर सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है।
webdunia
Publish Date: Tue, 22 Mar 2022 (09:48 IST)
Updated Date: Tue, 22 Mar 2022 (18:13 IST)