29 अप्रैल को 30 साल बाद शनि कुंभ राशि में आ रहे हैं, कुंभ समेत 12 राशियों के जीवन पर होगा बड़ा असर

Webdunia
शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (09:41 IST)
Saturn transit in Aquarius 2022 : 29 अप्रैल 2022 को 30 साल बाद शनि मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस कारण शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या की स्थिति भी बदलेगी। आओ जानते हैं कि कुंभ समेत 12 राशियों के जीवन पर होगा बड़ा असर।
 
 
1. मेष : शनि के इस गोचर से आपकी आय में बढ़ोतरी की संभावना है। नौकरी या व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
2. वृषभ : शनि के गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी और व्यापार में धन लाभ होगा। नौकरी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
 
3. मिथुन : शनि के गोचर के दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप हर कार्य में सफल होंगे। यह गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ होगा। अचानक से धनलाभ होगा।
 
4. कर्क : शनि गोचर की अ‍वधि के दौरान दांपत्य जीवन में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। व्यवसाय में भी तालमेल नहीं होने के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी में सहयोगी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। वाद-विवाद, कोर्ट-कचहरी से आपको बचकर रहना होगा।
 
5. सिंह : शनि का गोचर की अवधि के दौरान आप कोर्ट-कचहरी के मामले में उलझ सकते हैं। जीवनसाथी से छोटी-मोटी बातों पर विवाद हो सकता है। व्यवसाय और नौकरी में मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे।
Shani Dev
6. कन्या : शनि गोचर की यह अवधि छा‍त्रों के लिए अच्‍छी साबित हो सकती है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि संतान पक्ष की ओर से निराशा हाथ लग सकती है। सुख और शांति में कमी आ सकती है। खर्चे बढ़ जाएंगे और ऋण लेने की नौबत आ सकती है।
 
 
8. वृश्चिक : शनि का कुंभ में गोचर होगा जो सुख और सुविधाओं में कमी ला देगा। आपको कठिन परिश्रम करने के बाद ही सफलता मिलेगी। अनावश्यक चीज़ों में अधिक खर्च कर सकते हैं। यह अवधि मिलेजुले परिणाम वाली होगी।
 
9. धनु : शनि गोचर के साथ ही आपको शनि की साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिल जाएगी। आपको निवेश में लाभ मिलेगा और धन की बचत भी होगी।
 
10. मकर : मकर राशि वालों पर शनि की साढ़े साती 26 जनवरी 2017 से शुरू हुई थी। यह 29 मार्च 2025 को समाप्त होगी। शनि पिछले वर्ष से ही मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। कुंभ में गोचर से थोड़ी बहुत राहत मिलेगी। इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। ऐसे में इस रा‍शि के जातकों को बहुत ही सावधानी और सतर्कता से रहना होगा। क्योंकि शनि के प्रकोप के कारण धन-संपत्ति, परिवार से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है। किसी के द्वारा धोखा मिल सकता है या आपके सारे कार्य असफल हो सकते हैं। मतलब किये कराए पर पानी फिर सकता है। 
 
11. कुंभ : कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 24 जनवरी 2020 से शुरू हुई थी। इससे मुक्ति 3 जून 2027 को मिलेगी, परंतु शनि की महादशा से कुंभ राशि वालों को 23 फरवरी 2028 को शनि के मार्गी होने पर छुटकारा मिलेगा। हालांकि वर्तमान में आप पर गुरु की कृपा होने के कारण आपके लिए शनि देव का उतना असर नहीं होगा जितना की अन्य राशियों पर माना जा रहा है। आपके कर्म अच्‍छे हैं तो शनि आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
 
 
12. मीन : शनि के कुंभ में गोचर के दौरान कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है चूंकि इस अवधि में आपके खर्चे आपकी आमदनी से ज़्यादा हो सकते हैं। आपको घटना और दुर्घटनाओं से बचकर रहना होगा। हालांकि छात्रों के लिए यह गोचर अनुकूल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वट सावित्री व्रत दो बार क्यों मनाया जाता है?

राशिनुसार विशेष उपाय: शनि जयंती पर पाएं भाग्य का साथ

प्रेमानंद महाराज ने गृहस्थ जीवन से पहले जीवनसाथी से कौन से सवाल पूछने की दी सलाह

वर्ष 2026 का भविष्यफल, जानिए क्या होने वाला है?

क्यों चर्चा में है पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिन्दुओं का पवित्र शक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर, जानिए पौराणिक महत्त्व

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 25 मई का दैनिक राशिफल, जानें आपके लिए क्या है आज के दिन के संकेत

25 मई 2025 : आपका जन्मदिन

25 मई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

आल्हा ऊदल ने क्यों लड़ा था पृथ्‍वीराज चौहान से युद्ध?

Weekly Horoscope 26 May To 01 June: इस सप्ताह किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्‍यफल

अगला लेख