Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुधवार, 25 मार्च 2020 : आज 2 राशियों को मिलेगा रोमांस का साथ

Advertiesment
बुधवार
आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी इत्यादि के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी में चोट लग सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। शारीरिक कष्ट के योग हैं। लापरवाही न करें। फालतू खर्च होगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में शीघ्रता न करें। आय में निश्चितता रहेगी। विवाद से बचें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। बाहर जाने का मन करेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नौकरी में मातहतों का साथ रहेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि से लाभ होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। कारोबार से अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। भाग्य का साथ रहेगा। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि कार्य सफल रहेंगे। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। भागदौड़ रहेगी। बनते कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन के कार्यों में विशेष सावधानी रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : पहले की गई मेहनत का फल अब प्राप्त होगा। प्रयास करें। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। व्यय होगा। विवाद में हिस्सा न लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से धनार्जन होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता व तनाव रहेंगे। आलस्य न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बा‍त बिगड़ सकती है। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक कागजात ध्यान से पढ़ें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता रहेगी। यात्रा लंबी हो सकती है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। नए काम मिलेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। बुद्धि का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। समय अनुकूल है। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। लाभ होगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

25 मार्च 2020 के शुभ मुहूर्त




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi