Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंगल-शनि की युति से बदलेगा भाग्य, इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

Advertiesment
shani mangal ki yiti ai
Shani mangal yuti 2026: 02 अप्रैल से 11 मई 2026 तक शनि और मंगल की मीन राशि में युति रहेगी जिसे ज्योतिष शास्त्र में द्वंद योग और विस्फोटक योग के नाम से जाना जाता है। 45 दिनों तक चलने वाले इस योग से देश और दुनिया में बड़े बदलाव होंगे और साथ ही इसका राशियों पर भी शुभ एवं अशुभ प्रभाव रहेगा। 5 ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस युति से लाभ मिलेगा।

1. वृषभ राशि:

11वें भाव (लाभ स्थान) में यह योग आपके लिए खुशियां लाएगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे और धन की आवक बढ़ेगी, हालांकि खर्चों पर लगाम कसनी होगी। पिता और संतान की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। आपके लिए यह युति शुभ है।
 

2. कर्क राशि:

9वें भाव (भाग्य स्थान) में यह युति आपके लिए शुभ संकेत दे रही है। भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। बस ध्यान रहे कि अधिकारियों और पिता के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें।
 

3. तुला राशि:

6ठे भाव में यह योग आपके लिए बेहद शुभ है। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और कर्ज का बोझ भी कम होगा। करियर में तरक्की के द्वार खुलेंगे।

4. वृश्चिक राशि:

5वें भाव में ग्रहों की यह स्थिति धन लाभ और करियर में सफलता दिलाएगी। हालांकि, बच्चों को लेकर मन में थोड़ी चिंता रह सकती है। कोई भी फैसला भावुक होकर न लें, व्यावहारिक बनें। यह समय आपके लिए शुभ है।
 

5. मकर राशि:

3रे भाव में यह युति आपको नए व्यापारिक अवसर देगी। यदि फैक्ट्री या दुकान शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय अपनी मेहनत पर यकीन करें, सफलता कदम चूमेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

02 अप्रैल से शनि-मंगल की महायुति, क्या आने वाला है बड़ा बदलाव? ज्योतिषियों ने दिए अशुभ संकेत