Hanuman Chalisa

9 मार्च 2018 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी न करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे, धैर्य रखें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। व्ययवृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बुरी सूचना मिलने से तनाव रहेगा। जोखिम न लें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। झंझटों से दूर रहें। निवेश शुभ रहेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बिछड़े साथी मिलेंगे। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी आदि मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। लाभ बढ़ेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लाभ कम होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर बदलाव संभव है। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। यात्रा होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

26 July Birthday: आपको 26 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

27 जुलाई से शनि की उल्टी चाल शुरू, 5 राशियों पर मंडराएगा संकट! बचाव के लिए जरूर करें ये 5 उपाय

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

अगला लेख