Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

March Horoscope 2025 : मासिक राशिफल मार्च 2025, जानें 12 राशियों के लिए क्या होगा खास

मेष से मीन, सभी 12 राशियों के लिए मार्च महीने का मासिक भविष्यफल

Advertiesment
हमें फॉलो करें March Monthly Horoscope 2025

WD Feature Desk

, सोमवार, 3 मार्च 2025 (13:20 IST)
March Month Zodiac Signs : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च के महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और इसका असर देश-दुनिया के साथ सभी व्यक्तियों पर भी पड़ेगा। 12 राशियों के लिए यह दुर्लभ संयोग क्या-क्या लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं यहां किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे होगा नफा-नुकसान। किसे करियर के क्षेत्र में रखना होगा ध्यान। पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल हिन्दी में...ALSO READ: महाकाल के आंगन में क्यों जलती है सबसे पहले होलिका, जानिए क्यों नहीं होती मुहूर्त की जरूरत
March Monthly Horoscope 2025
मेष राशिफल (Aries horoscope 2025):
ज्य‍ोतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वाले जातकों के लिए मार्च 2025 का महीना उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। यह माह आपके लिए नए अवसर और तरक्की लेकर आने वाला साबित हो सकता है। इस समयावधि में प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के चांस भी बन रहे हैं। इस महीने पारिवारिक जीवन में आपको कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर में माता के सेहत की चिंता बनी रह सकती है। नौकरी वर्ग को इस माह जहां कार्यों में सफलता मिलेगी, वहीं कारोबारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार भी होगा। करियर, रोमांस, शिक्षा, परीक्षा, शेयर मार्केट के लिहाज से यह माह बहुत अच्छा कहा जा सकता है। 

March Monthly Horoscope 2025
वृषभ राशि (Taurus horoscope 2025):
वृषभ राशि वालों के लिए मार्च का महीना ग्रह-गोचर के लिहाज से लाभकारी रह सकता है। यह माह आर्थिक स्थिति तथा व्यापार में सुधार लाने वाला होगा, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं। साथ ही इस माह आप निवेश भी कर सकते हैं, इसके लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा को करियर के क्षेत्र में उन्नति तथा नई जिम्मेदारियाँ मिलने के योग है, जिसके चलते आप अपनी मेहनत से इसमें सफलता हासिल करेंगे। प्रेम तथा जीवन में सुख-शांति के साथ ही परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका भी मिलेगा। शिक्षारत छात्रों को इस समयावधि में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। फिर भी परिवारजनों की सेहत को लेकर सचेत रहना पड़ेगा। कुल मिलाकर माह ठीक कहा जा सकता है। 

March Monthly Horoscope 2025
मिथुन राशि (Gemini horoscope 2025):
2025 में मार्च का महीना मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। इस समय जहां आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, वहीं आप बिजनेस और नौकरी में अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। इस माह मानसिक तथा शारीरिक संतुलन के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करना पड़ेगा तथा योग-ध्यान का सहारा लेना लाभकारी रहेगा। लव रिलेशनशिप वाले लोगों के प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में अच्छा वातावरण रह सकता है। करियर में लाभ होता हुआ देखने को मिलेगा। कुछ जॉब वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप इसका हल निकाल लेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से महीना अच्छा कहा जा सकता है। इस माह आत्मविश्वास में वृद्धि होने से निवेश के क्षेत्र में कदम रखेंगे। 

March Monthly Horoscope 2025
कर्क राशि (Cancer horoscope 2025):
कर्क राशि वालों के लिए मार्च 2025 का समय एक नया अवसर लेकर आएगा, जो कि कार्यक्षेत्र में अपार सफलता और कारोबार को ऊंचाइयों पर ले जाएगा। हालांकि घर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, फिर भी धैर्य और संयम से आप उससे पार पा लेंगे। साथ पारिवारिक जीवन में यदि पति-पत्नी के बीच तनाव उत्पन्न हो रहा हो तो सावधान रहे, वर्ना परेशानी बढ़ सकती है। मार्च में प्रेम जीवन में संतुष्टि के कारण मन प्रसन्न रहेगा। करियर तथा पढ़ाईरत छात्रों को भी नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं, जिसका लाभ आगामी समय में मिलेगा। इस माह माता-पिता के सेहत को लेकर सचेत रहना पड़ेगा। साथ ही संतान पर भी नजर रखना होगी। आपको मार्च के महीने में आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेकर अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।ALSO READ: Falgun month: फाल्गुन मास के व्रत त्योहारों की लिस्ट

March Monthly Horoscope 2025
सिंह राशि (Leo horoscope 2025):
सिंह राशि वालों के लिए मार्च का महीना कार्यों में प्रगति और नए अवसर लेकर आएगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होगा। कारोबारियों को इस समयावधि में उपलब्धियां हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग की कोई महत्वपूर्ण यात्रा लाभकारी सिद्ध हो सकती है। यदि नौकरीपेशा हैं तो आत्मविश्वास बढ़ने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों को खुद को ऊर्जावान बनाए रखना होगा तभी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह संतुलित रह सकता है, फिर भी घर के बुजुर्गों के सेहत के प्रति सावधानी बरतना आवश्‍यक होगी। इस माह कोई महिला आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार साबित होगी। कुल मिलाकर यह माह बहुत अच्छा कहा जा सकता है। 


March Monthly Horoscope 2025
कन्या राशि (Virgo horoscope 2025):
कन्या राशि वालों के लिए मार्च का महीना धन लाभ के योग तथा रुके कार्य पूर्ण होने वाला हो सकता है। इस माह नौकरीपेशा को कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, जिसके चलते पदोन्नति या इनकम बढ़ने की संभावना बन रही है। व्यवसायियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपनी सूझबूझ से इस समस्या से निजात पा लेंगे। इस समय पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। लव लाइफ भी शानदार रहेगी तथा अविवाहितों के शादी के बंधन में बंधने के योग भी बनेंगे। विद्याथियों के लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। पढ़ाई में रूचि बढ़ने से अच्छे रिजल्ट की उम्मीद की जा सक‍ती है। करियर में बदलाव आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकता हैं। बस उचित समय पर सही कदम उठाना जरूरी रहेगा। बाकी लिहाज से माह ठीक रहेगा। 

March Monthly Horoscope 2025
तुला राशि (Libra horoscope 2025):
मार्च का महीना तुला राशि वालों के लिए लाभदायक कहा जा सकता है, क्योंकि इस समय कारोबारी तथा नौकरीपेशा दोनों के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होकर नए लाभकारी सौदे प्राप्त होंगे और जॉब कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। इस महीने प्रेम जीवन में नई संभावनाएं तथा मधुरता बनी रहेगी। विवाह के योग भी बन रहे है। तुला राशि के जातकों के लिए करियर में उछाल आने से तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। माता के सेहत का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। छात्रों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी तथा घर के बड़े व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के सहयोग से अच्छा प्रदर्शन करके बॉस की शाबासी हासिल कर सकते हैं। संतान के लिए माह अच्छा रहेगा। 

March Monthly Horoscope 2025
वृश्चिक राशि (Scorpio horoscope 2025):
वृश्चिक राशि वालों के लिए मार्च माह में किसी खास व्यक्ति से जुड़ने के अवसर मिल सकते है या यदि आप सिंगल हैं, तो इस महीने शादी के योग बनेंगे। व्यापार तथा नौकरी के लिहाज से यह महीना चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस समय कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आने से मन अप्रसन्न रह सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से इन चुनौतियों का सामना करके सफलता हासिल करेंगे। इस माह स्वास्थ्य का ध्यान तथा हार्ट संबंधी रोग को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। साथ ही घरेलू तनाव से दूरी बनाए रखें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार के जरिए परेशानियों को कम कर पाएंगे। इस माह घर वालों तथा प्रेम के बीच संतुलन स्थापित करने की जरूरत होगी। शेयर मार्केट, करियर, छात्र वर्ग, निवेश को लेकर यह महीना ठीक रह सकता है।ALSO READ: कहीं भागकर होती है शादी तो कहीं मायके से आती है स्पेशल रोटी, ये परम्पराएं बनाती हैं होली को और भी रंगीन

March Monthly Horoscope 2025
धनु राशि (Sagittarius horoscope 2025):
मार्च का महीना धनु राशि वालों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। इस माह नौकरी के कार्यों में सफलता मिलने से ऑफिस में सम्मान प्राप्त होने के योग बन रहे हैं तथा कारोबारियों के आर्थिक स्थिति में सुधार होने से धन की स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति होगी। प्रेम जीवन के संबंध मजबूत होंगे, तथा परिवार का सहयोग मिलने से विवाह के योग बनेंगे। करियर बनाने के इच्छुक लोगों को यह समय अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए सही समय कहा जा सकता है। अत: बिना समय गवाए अपने कार्य पर फोकस करें। घर में माता-पिता तथा पत्नी के सेहत का ध्यान रखना पड़ सकता है। कुल मिलाकर यह महीना अच्छा रहने की उम्मीद है। 

March Monthly Horoscope 2025
मकर राशि (Capricorn horoscope 2025):
मार्च 2025 का महीना मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला कहा जा सकता है। इस माह नौकरीपेशा को कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है तथा बिजनेसमैन को कारोबार बढ़ाने हेतु धैर्य और संयम रखना होगा। इस समय व्यापार में आने वाली बाधाओं से निराश न होते हुए सफलता के नए रास्ते ढूंढ़ने पड़ सकते हैं। यह माह पारिवारिक जीवन में सुख-शांति भरा रह सकता है। लेकिन प्रेम जीवन में उलझे जातकों को इस माह परिवारजनों को मनाना पड़ सकता है। इस माह स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों के कारण माता-पिता स्वयं परेशान रह सकते हैं, समय पर डॉक्टरी सलाह लेना उचित रहेगा। करियर की दृष्‍टि से यह महीना ठीक ही रहेगा। विद्यार्थी वर्ग, शेयर मार्केट तथा लोन संबंधी व्यवसाय से जुड़े लोगों को सचेत रहने की आवश्‍यकता है। 

March Monthly Horoscope 2025
कुंभ राशि (Aquarius horoscope 2025):
मार्च का महीना कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने की संभावना है। इस समय नौकरीपेशा जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होने के कारण सफलता हाथ लगेगी। व्यापार से जुड़े लोग भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगेल जिससे धन की आवक बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव होने के कारण विवाह बंधन में बंधेगे तथा खुशियोंभरा जीवन जिएंगे। धन खर्च को लेकर आपको नकारात्मकता से दूरी बनाए रखना होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे। यह महीना नए परिवर्तनों और सफलता के अवसरों से भरा रहने के कारण आप स्वयं को खुशनसीब महसूस करेंगे। शेयर मार्केट तथा धन संबंधी कार्यों में जुड़ें लोगों को इस माह रुपए के लेन-देन में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

March Monthly Horoscope 2025
मीन राशि (Pisces horoscope 2025):
मीन राशि वालों के लिए मार्च का महीना सामान्य रहेगा। इस समय आंखों या सेहत संबंधी अन्य तकलीफों के कारण परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सुख-शांति बनी रहेगी। कारोबारियों के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस माह जीवन में स्थिरता आने और धन-समृद्धि बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे रिश्ते में असमंजस की स्थिति बन सकती है। फिर भी सकारात्मक सोच से रिश्‍ते को जोड़े रखने में कामयाब होंगे। छात्रों तथा करियर से जूझ रहे लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। माता-पिता, संतान तथा पत्नी की सेहत को लेकर सचेत रहे। साथ ही संतान के गतिविधियों पर नजर रखें। शेयर मार्केट में धन निवेश के योग बनेंगे, जो आगामी समय में लाभ देंगे। कुल मिलाकर मार्च 2025 मीन राशियों के लिए ठीक कहा जा सकता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: मार्च माह 2025 के प्रमुख व्रत एवं त्योहार


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weekly Calendar March 2025: 7 दिन के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 03-09 मार्च