Hanuman Chalisa

कैसे होते हैं तुला राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...

पं. हेमन्त रिछारिया
हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रस्तुत है तुला राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-
 
राशि- तुला
स्वामी ग्रह- शुक्र
गुणधर्म- चर
तत्व- आकाश
उदय- शीर्षोदय
दिशा- पश्चिम
स्वरूप- तराजू
 
तुला राशि वाले जातक
 
जिन जातकों के जन्म के समय जन्म पत्रिका में चन्द्रमा तुला राशि में स्थित होता है, उनकी तुला राशि होती है। तुला राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र को नवग्रहों में रानी की उपाधि प्राप्त है।


शुक्र भोग-विलास एवं विलासिता नैसर्गिककारक होता है, इस कारण तुला राशि वाले जातक वैभव-विलासितापूर्ण जीवन-यापन करना बहुत पसंद करते हैं। यह फैशन से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। इन्हें गीत-संगीत, नृत्य व फिल्म से विशेष लगाव होता है। इन्हें अधिकतर सज-धजकर रहना, महंगी गाड़ियों में घूमना-फिरना व फैशन के अनुसार वस्त्र पहनना पसंद होता है।

तुला राशि वाले जातक निर्णय लेने में बहुत विलंब करते हैं, क्योंकि इनका स्वभाव 'पल में तोला, पल में मासा' जैसा होता है। ये अक्सर अपने लिए गए निर्णय परिवर्तित करते रहते हैं। तुला राशि वाले जातक न्यायप्रिय होते हैं। तुला के चर राशि होने के कारण ये थोड़े अस्थिर स्वभाव वाले होते हैं और अपना कर्मक्षेत्र व जीवनचर्या निरंतर बदलते रहते हैं। इनका बौद्धिक स्तर ऊंचा होता है। ये कल्पनाशील होते हैं।

 
तुला राशि के अधिपति शुक्र के कारण ये थोड़े कामुक व भोग-विलासप्रिय होते हैं। शुक्र राशि वाली महिलाएं अक्सर खूबसूरत होती हैं। यदि तुला राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र पर अशुभ प्रभाव हो अथवा शुक्र नीचराशिस्थ हो तो ये व्यभिचार की ओर अग्रसर होकर लांछित होते हैं। इनका दांपत्य जीवन प्राय: सुखद होता है। तुला राशि वाले जातक धनाढ्य होते हैं। इनके पास चल-अचल संपत्ति होती है। ये उत्तम वाहन सुख प्राप्त करते हैं।

 
तुला राशि वाले जातक अक्सर रोमांटिक स्वभाव वाले होते हैं और अपने जीवनसाथी से अत्यधिक प्रेम करते हैं। तुला राशि वाले जातक अक्सर अभिनेता, जौहरी, सौन्दर्य प्रसाधन, प्रसिद्ध व्यापारी, नृत्य निर्देशक, गायक, संगीतकार, फिल्म इंडस्ट्री, सिविल इंजीनियर, फैशन डिजाइनर, मॉडलिंग इत्यादि क्षेत्रों में विशेष सफल होते हैं।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

26 July Birthday: आपको 26 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

27 जुलाई से शनि की उल्टी चाल शुरू, 5 राशियों पर मंडराएगा संकट! बचाव के लिए जरूर करें ये 5 उपाय

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

अगला लेख