कन्या राशि वालों के लिए लाल किताब की सलाह

अनिरुद्ध जोशी
अर्थ तत्व प्रधान कन्या राशि का स्वामी बुध और कारक ग्रह शुक्र है। कन्या लग्न की बाधक राशि वृश्चिक तथा बाधक ग्रह मंगल है। लाल किताब अनुसार छठवें भाव में कन्या राशि मानी गई है, जिसमें बुध का पक्का घर छह और सात माना जाता है। यदि आप कन्या राशि के जातक हैं तो आपके लिए यहां लाल किताब अनुसार महत्वपूर्ण सलाह दी जा रही है।

कन्या राशि का ग्रह बुध होता है। यदि आपकी कुंडली में बुध खराब है तो आप निम्नलिखित सावधानी और उपाय अपना सकते हैं। बुध खराब होने की नीचे अशुभ की निशानी दी गई है। इससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका बुध खराब है या नहीं।
 
 
अशुभ की निशानी:
*चेचक, दिमाग के रोग, नाड़ी, जीभ, दांत की बीमारियां होना।
*सूंघने की क्षमता कमजोर होना यानी किसी प्रकार की खुशबू या बदबू का पता न चलना।
*नौकरी और व्यापार में स्‍थिरता न रहना।
*बहन, बुआ, मौसी से संबंध खराब रहना या उनको किसी प्रकार का कष्ट रहना।
*उपरोक्त सभी बुध के खराब होनी की निशानी है।
 
सावधानी:
*बुधवार को कोई नमकीन चीज न खाएं।
*बहन को दुखी न रखें।
*किसी से भी वादाखिलाफी न करें।
*झूठ न बोलें और गप्पबाजी न करें।
*तोता ना पालें।
*किसी की नकल न उतारें।
*दिखावा या चालाकी न करें।
 
उपाय:
*बारिश का पानी बोतल में एकत्र करके घर में रखें।
*साबूत मूंग बहते पानी में बहाएं।
*काले रंग का अंडरवियर पहनें।
*दुर्गा मां की उपासना करें।
*बुधवार का व्रत रख सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

50 साल बाद सूर्य गोचर से बना शुभ चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों के पलट जाएंगे किस्मत के सितारे

लाल किताब के अनुसार यदि घर में रख ली 10 चीजें तो जो चाहोगे वो मिलेगा

जगन्नाथ मंदिर से मिले हैं 10 ऐसे संकेत जो बता रहे हैं कि कैसा होगा भारत का भविष्य

वैशाख माह की अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या

अगस्त्य तारे को अर्घ्य देने का क्या है महत्व?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 21 अप्रैल का दैनिक राशिफल, आपकी राशि के लिए आज का भाग्यफल

21 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

21 अप्रैल 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

कैसा गुजरेगा अप्रैल महीने का नया सप्ताह, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 तक)

Aaj Ka Rashifal: 20 अप्रैल का राशिफल, जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं!

More