dharma sangrah
✕

तुला राशि में केतु : 7 राशियों के घर बरसेगा धन, 5 राशिवालों के घर में होगी अनबन

Webdunia
सोमवार, 7 मार्च 2022 (03:43 IST)
Ketu Transit 2022: राहु और केतु एक साथ किसी भी राशि में परिवर्तन करते हैं। राहु और केतु हमेशा वक्री चाल ही चलते हैं। वक्री अर्थात उल्टी चाल में ही वह भ्रमण करता है। शनि ग्रह की तरह ही राहु बहुत धीमी गति से भ्रमण करता है। यह एक राशि में करीब 1.5 रहता है। इस बार 18 माह बार यह राशि परिवर्तन करेंगे। कहते हैं कि 5, 9 और 12 में केतु उच्च का और 6 एवं 8 में नीच का होता है। आओ जानते हैं कि तुला राशि में केतु के गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव। 7 राशियों पर सकारात्मक और 5 राशियों के लिए है नकारात्मक असर।
 
 
राहु और केतु का गोचर : राहु 12 अप्रैल 2022 को सुबह 10:36 बजे वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर करेगा। इस वर्ष केतु वृश्चिक राशि से 12 अप्रैल, 2022 को सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेगा।
 
 
7 राशियों के घर बरसेगा धन : 
 
मिथुन : आपको अचानक से धन की प्राप्ति होने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा हैं तो वेतन में वृद्धि होगी और व्यपारी हैं तो मुनाफा होगा। आय के साधन बढ़ेंगे आपकी के लिए राहु का गोचर शुभ साबित होगा।
 
कर्क : आपकी सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। आर्थिक स्थित मजबूत होगी। हालांकि यदि आप नौकरी करते हैं तो कार्यस्थल पर आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहना होगा। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।
 
कन्या : आपकी रुचि गूढ़ रहस्यों बढ़ सकती है। व्यापार और नौकरी में कठिन परिश्रम करना होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
तुला : इस गोचर से अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। व्यपार में नई रणनीति बनने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की जरूरत है। 
 
वृश्चिक : इस गोचर से नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है और व्यापारी हैं तो लाभ प्राप्त होगा। करियर की दृष्टि से यह गोचर शुभ है। आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
 
धनु : आपकी राशि में राहु छठे के बाद अप्रैल 2022 में पंचम भाव में प्रवेश करेगा। इस भाव में राहु आय और व्यापार में तो शुभ फल प्रदान करता है लेकिन प्रेम संबंधों, परिवार, बच्चों और शेयर बाजार आदि कार्यों के लिए अच्छा नहीं होता है।
 
कुंभ : राहु आपके तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास, सतर्कता और इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी। नौकरी में तबादला या बदलाव होने की संभावना है। भाई-बहनों और दोस्तों से संबंध बनाकर रखें। यात्रा के योग हैं। सेहत पर ध्यान दें।
 
 
Rahu ketu Transit 2021
5 राशिवालों के घर में होगी अनबन
 
मेष : आपके लिए यह गोचर शुभ नहीं है। आपको अपमान या अचानक किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यहां स्थित राहु रोग और दुःख भी देता है। यह आपके जीवन के हर क्षेत्र में उथल-पुथल मचा देगा।
 
वृषभ : आपके लिए यह गोचर शुभ नहीं है। भाग्य को कमजोर करेगा और साझेदारी के व्यवसाय में हानि देगा। शत्रुओं की संख्या बढ़ाएगा। घर में वाद विवाद को बढ़ावा मिलेगा। आपकी वाणी खराब हो जाएगी।
 
सिंह : केतु के गौचर के दौरान परिवार में मतभेद हो सकते हैं। यात्राओं पर अधिक खर्च होगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। नौकरी और व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।
 
मकर : केतु जब तक तुला में होगा तब यह समय करियर, नौकरी, जमीन-जायदाद और माता की सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा। इसके प्रभाव से जॉब और प्रॉपर्टी समेत अन्य मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
 
मीन : केतु के गोचर के दौरान आपको अचानक से कुछ ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी वाणी में कटुता आ सकती है। परिवार में किसी से संबंध खराब हो सकते हैं। गले और दांतों में समस्या हो सकती है। यह परिवार का माहौल बिगाड़ देगा। पैर में चोट लग सकती है और त्वचार में संक्रमरण कर सकता है। धन कमाने के नए सोर्स का पता चलेगा। किसी भी प्रकार के निवेश के जोखिम से बचें।
 
डिस्क्लेमर : यह जानकारी ज्योतिष मान्यता, गोचर की प्रचलित धारणा आदि पर आधारित है। इसकी पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। पाठक ज्योतिष के किसी जानकार से पूछकर ही कोई निर्णय लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख