Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
घरेलू मामले में किसी मुश्किल परिस्थिति से निपटने के लिए आपको किसी अन्य सदस्य को शामिल करने की आवश्यकता पड़ सकती है। कमाई का जरिया समाप्त होने के कारण आपको झटका लग सकता है, लेकिन आप उसे दुबारा बहाल करने की कोशिश करेंगे। व्यायाम में नियमित नहीं रहने का असर आपके स्वास्थ्य पर दिख सकता है। आप में से कुछ लोग पेशेवर मोर्चे पर वरिष्ठ की ज्यादती का शिकार हो सकते हैं। किसी चीज के लिए आपकी जिद परिस्थिति को खराब कर सकती है।