Hanuman Chalisa

27 मार्च को गुरु के उदय होते ही इन 8 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Webdunia
शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (10:37 IST)
Jupiter Guru Rise 2022: बृहस्पति ग्रह 19 फरवरी 2022 शनिवार से ही कुंभ राशि में अस्त हैं जो अब 20 मार्च को उदय होंगे। पंचांग भेद अनुसार 23 फरवरी को गुरु अस्त हुए थे जो अब 27 मार्च को उदय होंगे। गुरु के उदय होने से 8 राशियों के दिन बदल जाएंगे। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
 
बृहस्पति के उदय से 8 राशियों की चमक जाएगी किस्मत ((zodiac signs astrology):
 
1. मेष ( Aries ) : मेष राशि के लिए बृहस्पति का उदय में ग्यारहवें घर में हो रहा है। आपके लिए अच्‍छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्‍छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
ALSO READ: 13 अप्रैल से ऐसा क्या होगा कि बदल जाएगी 7 राशियों की जिंदगी
2. वृषभ ( Taurus) : आपके लिए गुरु ग्रह का उदय 10वें भाव में होगा। इस उदय से कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय आप नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। इस समय आपकी कार्यशैली में भी सुधार आएगा, जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है।
 
3. सिंह ( Leo ) : बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में उदित हो रहा है। यह भाव जीवनसाथी और साझेदारी का घर है। इसका मतलब यह है कि दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी और यदि कोई साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेश लोगों को अभी जहां हैं वहीं जमे रहना चाहिए। अभी कहीं पर भी निवेश न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
ALSO READ: 30 साल बाद शनि का राशि परिवर्तन 6 राशियों के जीवन में लाएगा तूफान
4. तुला ( Libra ) : बृहस्पति आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव शिक्षा, संतान और प्रेम संबंध का है। गुरु का इस भाव में गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। प्रेम संबंध में सफलता मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। पंचम भाव से गुरु की एकादश भाव में दृष्टि डालेगा जिसके चलते आपको लाभ मिलेगा।
5. वृश्चिक ( Scorpio ) : बृहस्पति आपकी राशि के चतुर्थ भाव में उदित होगा। यह सुख और माता का भाव है। अर्थात सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। वहन सुख मिलेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे। आपको फालतू के खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। सेहत खराब हो सकती है। बच्चों पर विशेष ध्यान रखें, यानि उनकी सेहत और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें।
 
6. धनु ( Sagittarius ) : बृहस्पति आपकी राशि के तीसरे भाव में उदय होगा। यह गोचर आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार हैं तो नौगरी मिलेगी। आपके लिए जरूरी है कि आलस्य छोड़कर अपने सपने के पीछे भागना प्रारंभ कर दें क्योंकि यह समय आपके लिए अनुकूल है।
ALSO READ: सूर्य मीन संक्रांति: सूर्य के मीन राशि में प्रवेश का क्या होगा 12 राशियों पर असर
7. मकर ( Capricorn ) : बृहस्पति आपकी राशि के दूसरे भाव में उदय होगा। करियर बनाने के लिए यह अच्छा समय है। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग कोई जोखिम न उठाएं। हालांकि आपको इस गोचर का भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से अच्छा समय हैं लेकिन यदि कोई निवेश कर रहे हैं तो सोच-समझकर करें।
 
8. कुंभ ( Aquarius) : बृहस्पति आपकी राशि के पहले भाव में उदय होगा। यदि आप किसी के साथ कोई कार्य साझेदारी में कर रहे हैं तो उसमें फायदा मिलेगा। नौकरी बदलने, शहर बदलने और नए व्यवसाय में पैसा लगाने का यह एक उत्कृष्ट समय है। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

21 July Birthday: आपको 21 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

27 जुलाई से शनि होंगे वक्री: 11 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें आपकी राशि शामिल है या नहीं

Ashadhi Ekadashi Date 2026: आषाढ़ी एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश: शनि के नक्षत्र में गोचर से इन 4 राशियों पर मंडरा सकता है संकट

अगला लेख