Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जून 2017 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें june 2017 horoscope
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

* जून 2017 का मासिक भविष्य-फल, जानिए कैसा होगा यह माह...
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह अशांतिपूर्ण व परिवार में तनाव रहेगा। पत्नी  पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी से सहयोग प्राप्त  होगा। धार्मिक यात्रा होगी। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। माता को कष्ट रहेगा। 
दि. 10, 19 शुभ हैं, 3 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 

 
 
 
june 2017 horoscope

 


वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन से लाभ वाला रहेगा। व्यापार  मध्यम रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। पुत्र से सुख प्राप्त होगा।  सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दि. 6, 18 शुभ हैं, 15 अशुभ है। 
कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
june 2017 horoscope

 


मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा।  कृषि अच्छी रहेगी। बहन से सहयोग प्राप्त होगा। अकारण परेशानी आएगी। जून अंत तक  परेशानी कम होगी। संतान से कष्ट रहेगा। 
 
दि. 8, 16 शुभ हैं, 9 अशुभ है। 
राम आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
june 2017 horoscope

 

कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्ति वाला रहेगा।  व्यापार वृद्धि देगा। स्त्री पक्ष से सहयोग मिलेगा। पिता को कष्ट रहेगा। मित्रों से सहयोग  प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि हानि देगी। पत्नी की उन्नति होगी। धार्मिक यात्रा  होगी। 
 
दि. 11, 20 शुभ हैं, 13 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
june 2017 horoscope

 

सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में सम्मान व पद मिलने वाला  रहेगा। नौकरी में साथियों से परेशानी आ सकती है। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि लाभ  देगी। अपने वालों से मनमुटाव व दूरी के योग बनते हैं। पुत्र से सुख प्राप्त होगा। 
 
दि. 16, 25 शुभ हैं, 10 अशुभ है। 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
june 2017 horoscope

 

कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख व शांति रहेगा। शत्रु प्रबल  होंगे। परिवार में अशांति रहेगी। कृषि लाभ देगी। नौकरी में तनाव मिलेगा। व्यापार ठीक-ठीक  रहेगा। मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। स्त्री से सुख प्राप्त होगा। 
 
दि. 7, 14 शुभ हैं, 18 अशुभ है। 
श्रीसूक्तम् का पाठ लाभप्रद रहेगा। 
 
 
june 2017 horoscope

 


तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। धार्मिक कार्य के योग होंगे। स्वास्थ्य  की तकलीफ दूर होगी। मानसिक तनाव रहेगा। माता को सुख प्राप्त होगा। किसी राजनीति में  न फंसें। 
 
दि. 18, 27 शुभ हैं, 8 अशुभ है। 
गायत्री मंत्र का जाप लाभप्रद रहेगी। 
 
 
june 2017 horoscope

 


वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। कृषि से लाभ  मिलेगा। शारीरिक कष्ट रहेगा। कोर्ट-कचहरी में रुकावट आएगी। परिवार का सहयोग प्राप्त  होगा। भाई को कष्ट रहेगा। किसी अनजान से कष्ट हो सकता है। 
 
दि. 28, 16 शुभ हैं, 9 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
june 2017 horoscope

 

धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख-सुविधा में वृद्धि वाला रहेगा।  सामाजिक कार्यों से यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि लाभ देगी। राजनीति में  रुचि बढ़ेगी। पत्नी को शारीरिक कष्ट रहेगा। राजनीति में विजय होगी। नौकरी में पदोन्नति  होगी। यात्रा के योग बनेंगे। 
 
दि. 12, 24 शुभ हैं, 8 अशुभ है। 
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
june 2017 horoscope

 


मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख में वृद्धि वाला रहेगा।  व्यापार अच्छा रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान के योग हैं। नौकरी में परेशानी रहेगी। कृषि मध्यम  रहेगी। विदेश जाने के योग बनेंगे। 
 
दि. 13, 26 शुभ हैं, 10 अशुभ है। 
शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
june 2017 horoscope

 

कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह सफलता एवं परिवार में सुख वाला रहेगा।  नौकरी में सफलता एवं अधिकारी खुश रहेंगे। व्यापार में सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। कृषि लाभ  देगी। धार्मिक यात्रा के योग। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक सुख प्राप्त होगा। 
 
दि. 14, 23 शुभ हैं, 20 अशुभ है। 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
june 2017 horoscope

 


मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए इस माह नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं एवं  साथ-साथ उन्नति के योग भी। व्यापार लाभ वाला रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। स्त्री से  सुख प्राप्त होगा। राज्यपक्ष से आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक कष्ट कम होंगे। भाई से  सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दि. 10, 23 शुभ हैं, 11 अशुभ है। 
राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दू धर्म क्यों सर्वश्रेष्ठ, जानिए 5 रहस्य