Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जनवरी 2015 : क्या लाया है यह माह आपके लिए

Advertiesment
जनवरी 2015
जनवरी 2015 : जानिए 12 रा‍‍शियों का भविष्यफल
 

 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। किसी अजनबी से दोस्ती होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में हानि हो सकती है। नौकरी वर्ग की उन्नति होगी। 
 
दि. 5,14 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
 
श्रीकृष्ण आराधना व शनि का दान करना लाभप्रद रहेगा।
 
 
webdunia


 


वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। स्त्री पक्ष की चिंता रहेगी। राजनीति में परेशानी रहेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि में हानि हो सकती है।
 
दि. 11, 25 शुभ हैं, 6 अशुभ है।
 
गायत्री मंत्र जपना लाभप्रद रहेगा।
 
 
webdunia


 


मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि लाभप्रद रहेगी। परिवार में विशेष कार्य होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। राजनीतिक कार्यों से लाभ मिलेगा। किसी साथी से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 8, 26 शुभ हैं, 12 अशुभ है।
 
श्रीराम स्तोत्र करना लाभप्रद रहेगा।
 
 
webdunia


 


कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। परिवार से विरोध रहेगा। पत्नी को कष्ट रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि सामान्य लाभ देगी। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। किसी मित्र का कार्य आपसे पूर्ण होगा। 
 
दि. 4,16 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
 
राहु-केतु के जाप करना लाभप्रद रहेगा।
 
 
webdunia


 


सिंह : सिंह राशि वाले जातकों लिए यह माह स्त्री-पक्ष से सहयोग वाला रहेगा। परिवार से विरोध का सामना करना पड़ेगा। यात्रा में चोट की संभावना है। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि हानि दे सकती है। नौकरी में परेशानी आएगी।
 
दि. 13, 27 शुभ हैं,10 अशुभ है।
 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 
webdunia


 


कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह हो परेशानी वाला हो सकता है। परिवार से संकट आएगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। शत्रु प्रबल होंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं।
 
दि. 6, 22 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
 
सूर्य व राहु जाप करना लाभप्रद रहेगा।
 
 
webdunia

 


तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह मानसिक सुख वाला रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। धार्मिक कार्य होंगे। भूमि-भवन के योग हैं। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार वृद्धि होगी। कृषि में मध्यम लाभ मिलेगा। किसी मित्र से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 10,18 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
 
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 
webdunia


 


वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। स्त्री से विशेष लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में जीत होगी। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में अधिकारी से परेशानी आ सकती है। किसी भी कार्य को सोचकर करें।
 
दि. 12, 25 शुभ हैं, 4 अशुभ है।
 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 
webdunia


 


धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में अधिक मेहनत से लाभ मिलेगा। किसी से धोखा मिल सकता है। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। किसी अनजान से मुलाकात लाभप्रद रहेगी।
 
दि. 5,15 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
 
गुरु व केतु के जाप लाभप्रद रहेंगे।
 
 
webdunia


 


मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक उन्नति वाला रहेगा। परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भूमि-वाहन की प्राप्ति होगी। क्रोध से हानि हो सकती है, ध्यान दें। व्यापार हानि देगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 2,19 शुभ हैं, 12 अशुभ है।
 
शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 
webdunia


 


कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह सफलता प्राप्ति वाला रहेगा। विदेश यात्रा के कार्य पूर्ण होंगे। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी।
 
दि. 4, 26 शुभ हैं,7 अशुभ है।
 
श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 
webdunia


 


मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि ठीक रहेगी। धार्मिक कार्य घर-परिवार में होंगे। राज्य से आर्थिक लाभ मिलेगा। स्त्री को कष्ट रहेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 7, 21 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
 
श्रीसूक्तम् का पाठ या कनकधारा लाभप्रद रहेगी।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi