Hanuman Chalisa

3 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानिए आज क्या है ग्रहों की स्थिति,क्या कहता है राशिफल

Webdunia
ALSO READ: राशिफल : 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानिए 2 अक्टूबर 2021 के तारे-सितारे

ग्रहों की स्थिति- राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। शुक्र तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। बुध, गुरु और शनि वक्री गति से चल रहे हैं।
 
राशिफल-
 
मेष-स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन थोड़ा रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। इसका ध्‍यान रखें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम चल रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं।
 
वृषभ-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। नए व्‍यवसाय से सम्‍बन्धित कुछ चीजें शुरू हो सकती हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चल रहा है। 
 
मिथुन- धन में बढ़ोत्‍तरी दिख रही है। अभी किसी को देने से बचें। थोड़ा इंतजार कर लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। 
 
कर्क-ऊर्जावान बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार , प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर एक अच्‍छी स्थिति दिखाई दे रही है। अपनों का पूरा-पूरा साथ भी दिख रहा है। सूर्यदेव को जल दें।
 
सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में सुधार की स्थिति है। प्रेम और संतान थोड़ा मध्‍यम चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। खुश रहने का प्रयास करें।
 
कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। थोड़ा चिड़चिड़ापन बना रहेगा आपमें। प्रेम की स्थिति ठीक चल रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक हैं।पीपल को जल दें। 
 
तुला-स्‍वास्‍थ्‍य बहुत बढ़िया चल रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं लेकिन आपका व्यवहार आपका नुकसान कर सकता है। प्रेम और व्‍यापार पर भी ध्यान देने की जरूरत है...
 
वृश्चिक-भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धीरे-धीरे अच्‍छी शुरुआत हो जाएगी आपकी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा है। 
 
धनु-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।  प्रेम और व्‍यापार की स्थिति आपकी अच्‍छी रहेगी। जीवनसाथी का ख्याल रखें। 
 
मकर-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। 
 
कुंभ-स्थिति ठीक है। कोई परेशानी की बात नहीं है। थोड़ा डिस्‍टर्ब हो सकते हैं लेकिन आप संभाल लेंगे। निजात पा जाएंगे। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। शत्रुओं को हावी बिल्कुल न होने दें। 
 
मीन-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। कोई समस्‍या वाली बात नहीं दिख रही है। कुछ लिखने-पढ़ने की शुरुआत करना चाहते हैं तो विद्यार्थीगण शुरुआत कर सकते हैं। अधिकारियों से बना कर चलें वरना बात बिगड़ सकती है। 

ALSO READ: राशिफल : 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानिए 2 अक्टूबर 2021 के तारे-सितारे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

नवीनतम

13 July Birthday: आपको 13 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 13 to 19 July 2026: 13 से 19 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

12 July Birthday: आपको 12 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख