Gudi padwa 2024 date : हिंदू नववर्ष पर 4 राशियों को मिलेगा मंगल और शनि का खास तोहफा

WD Feature Desk
शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (13:02 IST)
2024 hindu nav varsh 2081 Rashifal
Hindu New Year 2081 rashifal: चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह 09 अप्रैल 2024 मंगलवार से प्रारंभ होगा। इस बार विक्रम संवत 2081 प्रारंभ होगा जिसका राजा मंगल और मंत्री शनि है। इस संवत्सर का नाम पिंगला बताया जा रहा है। इस दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शश राजयोग का संयोग बन रहा है। रेवती और अश्विनी नक्षत्र भी संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा गुरु की राशि मीन में होंगे। शनि देव स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान होकर शश राजयोग का भी निर्माण होगा। ऐसे में 4 राशियों को मिलेगा मंगल और शनिदेव का आशीर्वाद। 
ALSO READ: 30 वर्षों बाद हिंदू नववर्ष 2024 की शुरुआत राजयोग में, 4 राशियों के लिए नया वर्ष शुभ
1. मेष राशि : आपकी राशि का स्वामी मंगल है। मंगल इस वर्ष का राजा है। आपके लिए यह नया वर्ष शुभ फलदायी रहेगा क्योंकि गुरु की शुभ स्थिति के कारण आपको लाभ होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। गुरु और मंगल की ओर से इस वर्ष आपको खास तोहफा मिलने वाला है। हो सकता है कि नई प्रॉपर्टी मिले या नया वाहन आप खरीद लें।
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के स्वामी शुक्र है। शुक्र शनि की मित्रता है। शनि इस वर्ष का मंत्री है। आपके लिए यह नया संवत्सर लाभदायक होगा क्योंकि आपकी राशि में गुरु का गोचर होने वाला है। कार्य में सफलता मिलेगी। धर्म और कर्म के काम में मन लगेगा। शनि और गुरु की ओर से आपको भी खास तोहफा मिल सकता है। हो सकता है कि कोई लग्जरी आइटम आप खरीदें या कार खरीद लें।
 
3. कर्क राशि : आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा है। प्रतिपदा तिथि की सोमवार से प्रारंभ हो रही है। आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। नववर्ष में इस प्रभाव से आपको थोड़ी राहत मिलेगी और आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। शनि देव के साथ ही चंद्रमा आपके लिए सफलता की नई राह खोलेंगे। आपको आपके परिवार की ओर से कोई खास तोहफा मिल सकता है।
ALSO READ: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह आने वाले व्रतों की लिस्ट
4. कुंभ राशि : आपकी राशि के स्वामी शनि है और शनि इस वर्ष के मंत्री है। इस राशि के जातकों के लिए मंगल का राजा होना और शनि का मंत्री होना लाभकारी रहेगा। शनिदेव का विशेष आशीर्वाद मिलने के कारण आपके जीवन में कुछ नया होने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा

असम में मौजूद है नॉर्थ ईस्ट का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और कथा सभी एक साथ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज इन जातकों को मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ, पढ़ें अपनी राशिनुसार 18 फरवरी का राशिफल

18 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

18 फरवरी 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का सही समय और पूजन विधि

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि और शिवरात्रि में क्या है अंतर?

अगला लेख
More