dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुधवार, 18 मार्च 2020 : 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं

Advertiesment
Astrology
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भरपूर प्रयास करें। भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार के साधनों में वृद्धि होगी। घर-बाहर जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। चित्रकारी व संगीत आदि में रुचि रहेगी। नए विचार मन में आएंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। मेहनत का फल कम प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : पहले की गई मेहनत फल प्राप्त होगा। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्ययवृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार मनमाफिक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। मित्रों का साथ रहेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : छोटी-मोटी पारिवारिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। भेंट उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से सावधानी आवश्यक है।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा। जल्दबाजी हानिकारक रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। कार्य में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नए कारोबारी अनुबंध होंगे। संपर्कों का लाभ लें। शत्रु परास्त होंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। समाजसेवा करने की इच्छा जागृत होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाजी न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी मामले में विजय प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार अच्‍छा चलेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। विवाद को बढ़ावा न दें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जोखिम न लें। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। 
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग से अटके काम पूर्ण होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

18 मार्च 2020 : आपका जन्मदिन