Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेष राशि में 4 ग्रहों की युति से मिलेगा 5 राशियों को फायदा

Advertiesment
हमें फॉलो करें char graho ki yuti in april 2023
मेष राशि में चार ग्रहों की युति का निर्माण हो रहा है। 31 मार्च को बुध ने मेष में प्रवेश किया था, इसके बाद इसी राशि में वह 21 अप्रैल को वक्री होकर 23 अप्रैल को अस्त हो जाएगा। 14 अप्रैल को सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे और इसके बाद 22 अप्रैल को बृहस्पति ग्रह का मेष में गोचर होगा। इस राशि में पहले से ही राहु विराजमा हैं। यानी चार ग्रहों की युति 22 अप्रैल को बनने वाली है। इससे 5 राशियों को मिलेगा फायदा।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि के लिए यह युति बहुत ही शानदार और शुभ फल देने वाली सिद्ध होगी। आपके भाग्य के बंद दरवाजे खुल जाएंगे और आप सभी क्षेत्रों में तरक्की करेंगे। आपको संयम से काम लेने की जरूरत है।
 
2. मिथुन राशि: आपकी राशि के लिए यह युति अपार लाभ वाली रहेगी। आपके शत्रु परास्त होंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन भी सुखद रहने वाला है।
char graho ki yuti in april 2023
3. कर्क राशि : आपकी राशि के 9वें भाव में यह युति बन रही है। इससे आपके जीवन में धन-धान्य और वैभव में बढ़ोतरी हो जाएगी। व्यापार में दोगुनी सपलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। भाग्य का साथ मिलने के कारण कई अवसर मिलेंगे और कई क्षेत्रों में तरक्की करेंगे। 
 
4. सिंह राशि: आप नौकरी में तरक्की करेंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है।
 
5. मीन राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में में यह युति बन रही है। आपकी वाणी और संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त करेंगे। बचत में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में मुनाफा मिलेगा। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कालाष्टमी क्या होती है? काल भैरव आरती,कालाष्टमी का दान और मंत्र