कुंभ राशि में बना है बुधादित्य योग, 4 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

कुंभ राशि में बना है बुधादित्य योग, मेष, वृषभ, सिंह और मकर राशि को होगा फायदा

WD Feature Desk
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (12:05 IST)
kumbh me budhaditya yog: कुंभ राशि में बुध ग्रह 20 फरवरी को गोचर कर गए हैं जहां पर पहले से ही सूर्यदेव विराजमान हैं। दोनों की युति से इस राशि में बुधादित्य योग बना है। सुख, शंति और धन समृद्धि के लिए यह योग अच्छा माना जाता है। यहां शनि के विराजमान होने से पहले से ही शश नाम राजयोग का निर्माण भी हुआ है। इस योग से 3 राशियों के भाग्य खुल जाएंगे।
ALSO READ: बुध का कुंभ राशि में गोचर, 5 राशियों को होगा फायदा, 2 को नुकसान
मेष राशि Aries: मेष राशि के ग्यारहवें भाव में इस योग का निर्माण हुआ है। अचानक से धन संपत्ति की प्राप्त हो सकती है। इससे मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफा तय है।  
 
वृषभ राशि Taurus : आपकी राशि के दसवें भाव में यह योग बना है जो कार्यक्षेत्र को प्रभावित करेगा। इस योग के कारण नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे और संपत्ति बनाने में सफल होंगे। इसके साथ ही यात्राओं का योग भी बनेगा।
ALSO READ: शनि कुंभ में अस्त, 12 राशियों का राशिफल, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
सिंह राशि Leo : आपकी कुंडली सातवें भाव में यह योग बना है। इस योग के चलते जीवनसाथी के साथ सुखद समय रहेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। दोस्त और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठों के सहयोग से नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी।
 
मकर राशि Capricorn: आपकी कुंडली दूसरे भाव में यह योग बना है। इस योग के कारण धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी हैं तो निवेश से लाभ होगा। नए लोगों से संपर्क भी बनेंगे। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इन तीन चाबियों से खुलते हैं बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानिए मंदिर से जुड़ीं रहस्यमयी बातें

भृगु ऋषि ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी, ग्रहों के एक ही सीध में आने से क्या होगा?

नास्त्रेदमस ने कहा- भारत से निकलेगा दुनिया का मुक्तिदाता, ये होगा उसका नाम

पुराणों में क्या लिखा है कश्मीर की भविष्यवाणी के बारे में?

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

सभी देखें

नवीनतम

मोहिनी एकादशी 2025: जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और मुहूर्त

14 मई 2025 को बृहस्पति करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क, 2 के लिए शुभ

Weekly Calendar: साप्ताहिक पंचांग 2025, जानें नए सप्ताह के मंगलमयी मुहूर्त

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी होगी सच, पाकिस्तान के होंगे 4 टुकड़े?

वास्तु ज्ञान: गृह निर्माण में 'ब्रह्म स्थान' का महत्व, जानें कहां होता है और करें यह सरल उपाय

अगला लेख
More