Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mercury Transit 2025: बुध के कन्या राशि में गोचर से क्या होगा 12 राशियों का राशिफल?

Advertiesment
हमें फॉलो करें बुध गोचर 2025

WD Feature Desk

, गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 (16:59 IST)
Budh Gochar Kanya 2025: बुध ग्रह 15 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर अपनी स्वराशि कन्या में गोचर कर चुके हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक माना जाता है। कन्या राशि में बुध अपनी उच्च अवस्था में होते हैं, जिससे इस गोचर का प्रभाव काफी प्रबल होता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।
 
1. मेष राशि: यह गोचर आपके छठे भाव में हो रहा है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखना भी महत्वपूर्ण होगा। साथ ही भाई-बहनों से बातचीत में गलतफहमियां और यात्राओं में अड़चनें भी आ सकती हैं।
 
2. वृषभ राशि: यह गोचर आपके पांचवें भाव में हो रहा है। वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर मिला-जुला रहेगा। व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। संतान की प्रगति पर ध्यान रहेगा और स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ की कमी के कारण मनमुटाव हो सकता है।
 
3. मिथुन राशि: यह गोचर आपके चतुर्थ भाव में हो रहा है, जो आपके लिए शुभ है। परिवार में सुख-शांति रहेगी और आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। सेहत भी अच्‍छी बनी रहेगी। हालांकि आपको क्रोध पर नियंत्रण रखकर घर परिवार की जिम्मेदारी को भी समझना होगा।
 
4. कर्क राशि: बुध का यह गोचर आपके तीसरे भाव में है। इस गोचर का असर आपकी पारिवारिक स्थिति पर पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध को लेकर सतर्क रहें। करियर में आपके और आपके सीनियर्स के बीच बहस हो सकती है। यात्राओं के योग बनेंगे। आपको अपनी वाणी और संवाद शैली से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
 
5. सिंह राशि: यह गोचर आपके दूसरे भाव में हो रहा है, जो धन और वाणी का भाव है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है लेकिन पैसा बचाने में आप असफल रह सकते हैं। करियर और नौकरी के क्षेत्र में यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा, खासकर यदि आप सही रणनीति अपनाते हैं। सेहत अच्‍छी बनी रहेगी।
 
6. कन्या राशि: बुध आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी बुद्धि और संचार क्षमता में वृद्धि होगी। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। यह समय आपके लिए बहुत शुभ है। अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में भी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी और आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। हालांकि सेहत सामान्य बनी रहेगी।
 
7. तुला राशि: बुध का गोचर आपके बारहवें भाव में होगा। यह विदेश से और सेहत से जुड़े मामलों पर असर डालेगा। यह गोचर खर्चों में वृद्धि ला सकता है। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि, विदेश से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। यदि अध्यात्म से जुड़े हैं धर्म कर्म का काम करते हैं तो लाभ होगा।
 
8. वृश्चिक राशि: यह गोचर आपके एकादश भाव में हो रहा है, जो आय और लाभ का भाव है। आपकी आय में वृद्धि होगी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आपको नई और बेहतर नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको पारिवारिक संपत्ति या विरासत से भी लाभ मिल सकता है। सेहत अच्‍छी बनी रहेगी।
 
9. धनु राशि: बुध का यह गोचर आपके दशम भाव में है, जो कर्म और करियर का भाव है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या तरक्की मिल सकती है। व्यापार में भी नए सौदे और लाभ के अवसर बनेंगे। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए शुभ है। आमदनी बढ़ेगी और आप उससे संतुष्टि भी महसूस करेंगे। सेहत अच्‍छी बनी रहेगी। घर परिवार में भी शांति रहेगी।
 
10. मकर राशि: यह गोचर आपके नवम भाव में हो रहा है, जो भाग्य का भाव है। यदि धर्म कर्म के कार्यों में रुचि और पिता से संबंध अच्‍छे हैं तो भाग्य का साथ मिलेगा और लाभ होगा अन्यथा लाभ की गारंटी नहीं है। विदेश में नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। यात्राओं के योग भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन भी सही रहेगा। बच्चों का ध्यान रखना होगा।
 
11. कुंभ राशि: यह गोचर आपके आठवें भाव में हो रहा है। इसके परिणाम स्वरूप गोचर मिश्रित परिणाम लाएगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं और अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। करियर की बात करें तो आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। धैर्य बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। हालांकि पैतृक संपत्ति से से लाभ हो सकता है।
 
12. मीन राशि: बुध का यह गोचर आपके सातवें भाव में है, जो साझेदारी और वैवाहिक जीवन का भाव है। आपके दांपत्य जीवन में सुधार होगा, लेकिन आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखान होगा। व्यापार में भी हानि हो सकती है। इस गोचर के प्रभाव से आपको मान-सम्मान पाने में दिक्कतें आ सकती हैं और मित्रों से दूरियां बन सकती हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं जिससे बजट बिगड़ सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Navratri 2025 Essay: शक्ति और भक्ति का महापर्व नवरात्रि पर पढ़ें सबसे बेहतरीन निबंध हिन्दी में