Festival Posters

अप्रैल 2018 : यह माह कितना शुभ है आपकी राशि के लिए...

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
* अप्रैल माह में 12 राशियों का भविष्य-फल, जानिए... 
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। माता को कष्ट रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान के योग बनेंगे एवं सामाजिक यात्रा होगी।
 
दि. 6, 18 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। माता की धार्मिक यात्रा होगी। राजनीति में रुचि बढ़ेगी।
 
दि. 12, 21 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। मित्रता में कष्ट आएगा। परिवार से संबंध ठीक होंगे।
 
दि. 5, 14 शुभ हैं, 17 अशुभ है। 
राधा-श्रीकृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। तीर्थयात्रा के योग बनेंगे। बहन को पारिवारिक कष्ट रहेगा।
 
दि. 7, 25 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक उन्नति वाला रहेगा। पारिवारिक सदस्यों से परेशानी रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। किसी अनजान व्यक्ति की मुलाकात फायदे वाली रहेगी।
 
दि. 10, 19 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को शारीरिक कष्ट रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।
 
दि. 8, 17 शुभ हैं, 25 अशुभ है। 
भगवान शिव की उपासना करें।
 
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख वाला रहेगा। कृषि में उन्नति होगी। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। माता से सहयोग प्राप्त होगा। भाई को परिवार से परेशानी आएगी।
 
दि. 13, 22 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य से सामाजिक यात्रा होगी। पिता को स्वास्थ्य तकलीफ रहेगी।
 
दि. 6, 15 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में परेशानी रहेगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा भाई को पारिवारिक कष्ट रहेगा। नए वाहन के योग हैं।
 
दि. 11, 20 शुभ हैं, 27 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी में विजय वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। पत्नी को शारीरिक कष्ट रहेगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 4, 22 शुभ हैं, 16 अशुभ है।
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। राजनीति में में रुचि बढ़ेगी। किसी नए क्षेत्र में उन्नति होगी।
 
दि. 9, 18 शुभ हैं, 14 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि मध्यम फल देगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन होगा। माता को शारीरिक कष्ट रहेगा। साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक परेशानी रहेगी।
 
दि. 13, 26 शुभ हैं, 20 अशुभ है।
गायत्री चालीसा लाभप्रद रहेगी।

ALSO READ: खूबसूरत और हंसमुख होते हैं अप्रैल में जन्मे जातक...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

07 March Birthday: आपको 7 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Meen sankranti 2026: मीन संक्रांति कब है, क्या महत्व है इसका?

Rangpanchami Astrology: रंगपंचमी पर किस रंग से खेलें होली कि जीवन में आए खुशियां, जानें अपनी राशिनुसार

जगन्नाथ मंदिर में दिखा फिर से अशुभ संकेत! ध्वज पर बैठा बाज, क्या होने वाली है भारत में कोई बड़ी घटना

अगला लेख