dharma sangrah
✕

8 नवंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विरोध होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य में लापरवाही न करें। राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके कार्य बनेंगे। पार्टनरों से अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार व आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा। सोच-विचारकर निर्णय लें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग को अच्छा मार्गदर्शन व सफलता मिलेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। आलस्य हावी रहेगा। मनोरंजन के प्रचुर अवसर प्राप्त होंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी का व्यवहार उत्तेजना पैदा कर सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में कमी रह सकती है। स्वार्थी तत्वों से सावधानी आवश्यक है। 
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : बिगड़ते काम बनने लगेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। चिंता बनी रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : रिश्तेदार व मित्र इत्यादि से मेलजोल बढ़ेगा। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अच्छे निर्णय ले पाएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। फालतू खर्च होगा। पारिवारिक जन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्याधिक्य से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी से समस्या उत्पन्न हो सकती है। कानून का पालन करें। बनते कार्यों में बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। फालतू खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय से संतुष्टि मिलेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- - 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : दूसरों पर अंधविश्वास न करें। सुख के साधनों पर व्यय होगा। लेनदारी वसूली के प्रवास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : राज मान मिलेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार तत्काल लाभ नहीं देगा। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। दूसरों पर विश्वास न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : बुद्धि के प्रयोग से हर तरह की समस्या का हल मिलेगा। सुख के साधनों पर खर्च होगा। तंत्र-मंत्र में झुकाव बढ़ेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय अनुकूल चलेगा। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। जल्दबाजी न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भाग्य का साथ नहीं रहेगा। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में सूर्य का प्रवेश, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिलेगा लाभ

अगला लेख