Festival Posters

7 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (00:20 IST)
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे...
 

 
मेष- यात्रा मनोरंजक रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। विरोधी शांत रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृषभ- परिवार की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। कलह संभव है। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- विरोधी सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- शत्रु सक्रिय रहेंगे। संपत्ति के कार्य की बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जल्दबाजी हानिकर सिद्ध होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
सिंह- जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पुरानी व्याधि परेशान कर सकती है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें। 
 
कन्या- यात्रा में सावधानी रखें। अकारण तनाव रहेगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अशुभ सूचना प्राप्त होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

तुला- प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। मानसिक बेचैनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। आशंका-कुशंका बनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- चोट व दुर्घटना से बचें। बेरोजगारी दूर होगी। प्रयास करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- व्यय वृद्धि से तनाव होगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें। 
 
मीन- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। बेचैनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

जगन्नाथ मंदिर में दिखा फिर से अशुभ संकेत! ध्वज पर बैठा बाज, क्या होने वाली है भारत में कोई बड़ी घटना

क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? ग्रह गोचर से मिल रहे चौंकाने वाले संकेत

कुंभ राशि में अंगारक और ग्रहण योग के कारण 4 राशियों को 2 अप्रैल तक रहना होगा सावधान

Chaitra Month 2026: चैत्र मास प्रारंभ, जानिए इस माह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 मार्च, 2026)

अगला लेख