Biodata Maker

गुरुवार, 6 अगस्त 2020 : आज इन राशियों को मिलेगी रोमांस में सफलता

Webdunia
आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी गंभीर समस्या से सामना हो सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुरानी बीमारी उठ सकती है। बेचैनी रहेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शोक समाचार मिल सकता है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। लापरवाही न करें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। धनार्जन सुगमता से होगा। शत्रु परास्त होंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। भूमि व भवन के खरीद-फरोख्‍त की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बेचैनी रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : घर के बच्चों पर कड़ी निगाह रखें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी में लापरवाही न करें। कहासुनी हो सकती है। पठन-पाठन में मन लगेगा। उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पुराना रोग बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। सावधानी आवश्यक है। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। बेकार बातों पर ध्यान न दें। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक काम करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अच्‍छी बात का भी विरोध हो सकता है। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। विवाद से बचें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी से मुलाकात होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बेचैनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। विवाद से बचें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : नेत्र पीड़ा हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन तथा व्यवसाय वृद्धि के योग बनते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भय की स्थिति बन सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। लेनदेन में सावधानी रखें। जरूरी निर्णय सोच-समझकर लें। जल्दबाजी न करें। आय में कमी रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रमाद न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बड़ी मुसीबत से सामना हो सकता है, धैर्य रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नए अनुबंध होंगे। काम में प्रगति होगी। धनार्जन सहज होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कुबुद्धि हावी रहेगी। पुराना रोग उठ सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए मित्र बनेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें।

ALSO READ: Hanuman garhi history : हनुमानगढ़ी के इतिहास की 5 खास रोचक बातें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

19 February Birthday: आपको 19 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 फरवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

2026 में कब आएगा आपकी राशि का करियर टर्निंग पॉइंट? जानिए शुभ समय

धर्म योद्धा योग का प्रभाव: देश-दुनिया में बड़े बदलाव के संकेत, क्या बढ़ेगा तनाव?

Phalguna month Hindu calendar 2026: फाल्गुन शुक्ल पक्ष में पड़ेंगे ये खास त्योहार

अगला लेख