Festival Posters

6 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित
शनिवार, 6 अगस्त 2016 (00:31 IST)
* कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
 

 
मेष- सत्संग का लाभ मिलेगा। उत्सव आदि में सम्मिलन के अवसर प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन संभव है। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


वृषभ- दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्यों के प्रति अरुचि रहेगी। झंझटों में न पड़ें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 


मिथुन- कार्यसिद्धि होगी। यश व कीर्ति बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। उच्चाधिकारियों से सुसंबंध स्थापित होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


कर्क- रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दूरवर्ती क्षेत्र से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है। प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- आकस्मिक हानि संभव है। लॉटरी व सट्टे के चक्कर में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नए क्षेत्र में अवसर प्राप्त होंगे। धनहानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- मातृपक्ष की ओर से प्रसन्नता प्राप्त होगी। नई योजना फलीभूत होगी। लेखन के क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- अध्यात्म में रुझान रहेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धनप्राप्ति सुगम होगी। शारीरिक कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

मकर- वाहन-मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। अस्वस्थता तथा आलस्य का अनुभव होगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। किसी भूले-बिसरे साथी से मुलाकात होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

मीन- वाणी एवं बुद्धि के प्रयोग से लाभ होगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। किसी हानि की पूर्ति संभव है। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें। 

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

03 March Birthday: आपको 3 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

ईरान- इजराइल युद्ध: क्या भविष्य मालिका की भविष्यवाणी सच होने का समय आ गया?

अगला लेख