Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 : आज इन 3 राशियों को मिलेगा धनलाभ, होंगे नए अनुबंध

Advertiesment
4 December Horoscope
* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कारोबार में वृद्धि होगी। नए अनुबंध होंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यस्तता के चलते शारीरिक कष्ट हो सकता है। पहले की गई मेहनत का फल अब मिलेगा। किसी बड़े कार्य को करने का मन बनेगा। धनार्जन होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भावना में बहकर कोई भी निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार रहगेा। आय में निश्चितता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। विवाद में हिस्सा न लें। रोजगार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। मनोरंजन के साधन जुटेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। जल्दबाजी बिलकुल न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : दुष्टजनों से सावधान रहें। महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। चोट व रोग से कार्य में बाधा संभव है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। फालतू खर्च होगा। आय बनी रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। भरपूर प्रयास करें। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए अनुबंध प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सकारात्मक रहेंगे। धनार्जन होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। शत्रु परास्त होंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। परिवार के साथ समय सुखद व्यतीत होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी साधु-संत के दर्शन का लाभ मिल सकता है। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रह सकती है।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी भी प्रकार की जल्दबाजी व लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। चोट व रोग से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्य में विलंब हो सकता है। चिंता बनी रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क का लाभ प्राप्त होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। प्रमाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। मित्रों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जा सकते हैं।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का मनोरंजक कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। संगीत व चित्रकारी इत्यादि में रुचि रहेगी। नए अनुबंध होंगे। मित्रों तथा परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। जल्दबाजी न करें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

4 दिसंबर 2020, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi