29 मार्च 2018 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें।

मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : मेहनत सफल रहेगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। प्रसन्नता रहेगी।

सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : चिंता तथा तनाव तनाव हावी रहेंगे। कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। धैर्य रखें।

तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : कार्यपद्धति में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। चिंता बनी रहेगी। जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा।

मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। पुराना रोग उभर सकता है।

कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। घर में प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा।

मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। उन्नति के प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

07 मार्च से होलाष्टक, 14 मार्च से मलमास, जानें शुभ कार्य क्यों रहेंगे वर्जित

होलाष्टक का क्या है महत्व, क्यों नहीं करते हैं कोई मांगलिक कार्य?

मार्च माह 2025 के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

Ramadan 2025 : रमजान माह के बारे में, जानें महत्व और नियम

29 मार्च 2025 को होने वाला है सबसे बड़ा परिवर्तन, 3 राशियां रहें बचकर

सभी देखें

नवीनतम

02 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

02 मार्च 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

सूर्य का मीन राशि में प्रवेश: क्या होगा देश दुनिया का हाल? इन 5 राशि वाले लोगों को होगा नुकसान

बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान

शुक्र की मीन राशि में वक्री चाल, 4 राशियों का होगा बुरा हाल

अगला लेख
More