Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

29 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें 29 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय
webdunia

ज्योतिषाचार्य पं. विजयानन्द त्रिवेदी

29 जुलाई 2019 सोमवार
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय :- ॐ अंगारकाय नमः
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। मन में अधिक ऊर्जा के अनुभूति होगी। निर्णय लेने में आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता का भाग्य बहुत शुभ है। माता के आशीर्वाद से स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। संतान की सफलता से प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय के साधन मजबूत होंगे। संपत्ति के योग बनते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय :- ॐ शं शनैश्चराय नमः
 
आज का भविष्य:- आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव बना रहेगा और दिमाग अस्थिर रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने में असमर्थ होंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों में किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आप सामंजस्य बनाकर रखें अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। शीत संबंधी परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान को त्वचा संबंधी रोग हो सकता है। आपको सिर संबंधी रोग हो सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के विचार धार्मिक है। उनका सम्मान करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में परेशानी रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय :- ॐ शुं शुक्राय नमः
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा की अनुभूति होगी। लिए गए निर्णय सही साबित होंगे एवं कठिन से कठिन परिस्थिति में भी आप सही निर्णय ले पाएंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। इसके कारण परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। समाज में कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुटुंब में प्रभाव अधिक बढ़ेगा। माता को त्वचा संबंधी रोग हो सकता है। माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। संतान संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पेट संबंधी विकार आपको हो सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, परंतु जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेगे। आपको चाहिए की किसी प्रकार का विवाद ना करें। 
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- ॐ घृणि सूर्याय नमः
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अंजाना सा भय बना रहेगा तथा मन उदास रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। कार्य के सफल होने में संदेह रहेगा। मन में अधिक क्रोध उत्पन्न होगा। आपको चाहिए अति क्रोध, अति आत्मविश्वास से बचें, क्योंकि अति आत्मविश्वास में किसी को अपशब्द कहने पर विवाद बढ़ सकता है। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता बनी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन सकते है।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- ॐ सों सोमाय नमः
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में स्फूर्ति की अनुभूति होगी। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं कार्य करने में स्फूर्ति की अनुभूति होगी। परिवार को सहयोग प्राप्त होगा। समाज में कोई विशेष पद मिल सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के आशीर्वाद से आपको सफलता मिलेगी। संतान के भविष्य के लिए योजना बनाएंगे एवं उसको साकार करेंगे। पेट से संबंधित रोग हो सकता है। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। आपको चाहिए कि विवाद ना करें एवं जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें कार्य में सफलता मिलेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- ॐ रां राहवे नमः
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में उदासीनता बनी रहेगी तथा कार्य करने में मन उत्साह नहीं रहेगा। निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सामंजस्य बना कर रखें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। धन आगमन में रुकावट पैदा होगी। आय संबंधित कार्य होते रहेंगे। कानूनी मामलों में परेशानी आएगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- ॐ शं शनैश्चराय नमः
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा तथा निर्णय लेने में समर्थ रहेंगे। परिवार में सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपको पेट संबंधी विकार आ सकते हैं। जीवनसाथी के ग्रह बहुत प्रभावशाली हैं। उनसे किसी प्रकार का विवाद ना करें। मतभेद हो सकता है। भाग्य अनुकूल है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होने के योग है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- ॐ घृणि सूर्याय नमः
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में उदासी बनी रहेगी। कार्यों में निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त नहीं होगा। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बनते हैं। संतान से जुड़े हुए कार्यों में रुकावट आएगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के भाग्य से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में परेशानी आएगी। स्थायी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। धन संबंधी कार्यों में रुकावट आएगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- ॐ बृं बृहस्पतये नमः
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आनंद पूर्ण वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं बनाएंगे एवं उनका क्रियान्वयन करेंगे। आय के साधन मजबूत होंगे। मां का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। आपको चाहिए कि व्यावहारिक तौर पर सामंजस्य बनाकर रखें और प्रेम पूर्ण वातावरण बनाकर रखें। ससुराल पक्ष में कोई महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। पुराने किसी परिचित के द्वारा को लाभ प्राप्त होगा। संपत्ति संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक स्थानों पर धन खर्च होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय :- ॐ रां राहवे नमः
 
आज का भविष्य:- आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने में उदासीनता रहेगी। किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है गुप्त शत्रु के द्वारा आपको धन संबंधी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। जीवनसाथी भाग्य शुभ है। उनके आशीर्वाद से सम्मान बढ़ेगा। भाग्य अनुकूल न होने से कार्यक्षेत्र में परेशानी आएगी। उधार दिया हुआ पैसा नहीं मिल पाएगा। सावधानी रखें, सोच-समझकर उधार दें। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी।
 
कुंभ राशि की आज का कल्याणकारी उपाय ॐ शुं शुक्राय नमः
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय ले पाएंगे। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संतान से संबंधित कार्यों में रुकावट रहेगी। संतान का दिमाग सक्रिय है, तकनीकी शिक्षा को लेकर उसे सफलता मिलेगी। रक्त संबंधी विकार आपको हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। स्थायी संपत्ति के योग अच्छे योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में रुकावट आएगी। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- ॐ बृं बृहस्पतये नमः
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में असमंजस होने से निर्णय लेने में कठिनाई होगी। भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान को सफलता प्राप्त होगी, परंतु आप अपने कार्यों को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के भाग्य से स्थायी संपत्ति के योग बन सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य अनुकूल नहीं होने के कारण कार्यक्षेत्र में रुकावट पैदा होगी। स्थायी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। धन संबंधित परेशानी रहेगी। 
 
Jyotishacharyapt.vijaytrivedi@gmail.com

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

29 जुलाई 2019 : आपका जन्मदिन