Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

1 नवंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

Advertiesment
November 1 Date
आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:'।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर बेवजह विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है। काम की रफ्तार धीमी रहेगी। हताशा हो सकती है। मेहनत अधिक करना पड़ेगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:'।
 
आज का भविष्य : काम में पूरा ध्यान लगेगा। प्रयास सफल रहेंगे। भाइयों से मदद मिलेगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में उन्नति होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पदोन्नति मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सभी काम निर्धारित समय पर पूरे होंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ रां राहवे नम:'।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। अनावश्यक विवाद से बचें। आर्थिक स्‍थिति मजबूत करने की दिशा में मद‍द मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम पर ध्यान दें। लाभ होगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। परिवार की चिंता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ रां राहवे नम:'।
 
आज का भविष्य : नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे-लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। चिंता में कमी होगी। 
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:'।
 
आज का भविष्य : कुछ रिश्ते तनाव का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यों में अनावश्यक विलंब होगा। 
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:'।
 
आज का भविष्य : कारोबार में वृद्धि होगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। ऐश्वर्य का साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आंखों में चोट लग सकती है। घर-परिवार के वृद्धजनों के स्वास्थ्य पर व्यय होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ अं अंगारकाय नम:'।
 
आज का भविष्य : नेत्रों का ध्यान रखें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय व्यक्तियों से मेलजोल लाभ देगा। कार्य का विस्तार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मान-सम्मान मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। 
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ बुं बुधाय नम:'।
 
आज का भविष्य : धन आगम बना रहेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। संत- महात्मा के साथ का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ सों सोमाय नम:'।
 
आज का भविष्य : भय, पीड़ा, तनाव व चिंता का माहौल बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति से हानि होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार व व्यवसाय में संतुष्टि नहीं मिलेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। जोखिम न उठाएं। 
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ कें केतवे नम:'।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। पारिवारिक जनों में प्रेम व सौहार्द बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:'।
 
आज का भविष्य : भूमि, भवन व दुकान इत्यादि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं। बुद्धि का प्रयोग करें। शोक संदेश मिल सकता है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ शुं शुक्राय नम:'।
 
आज का भविष्य : कुबुद्धि हावी रहेगी। निराशा रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 नवंबर 2018 : आपका जन्मदिन




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi