Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

14 जुलाई 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें astrology-630
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विरोधी सक्रिय रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। विवाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु भय रहेगा। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा सफल रहेगी। अतिथि आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। विवाद न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से बचें। यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ संभव है। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। फालतू खर्च होगा। विवाद से क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : ऐश्वर्य पर खर्च होगा। धनागम होगा। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कुबुद्धि हावी रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। धनार्जन होगा। अस्वस्थता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-परिवार की चिंता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जोखिम न लें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्‍थिति बनेगी। धनार्जन होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संतान पक्ष की चिंता रहेगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। भोजन का आनंद मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

14 जुलाई 2018 : आपका जन्मदिन