Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेष राशि में बुधादित्य योग, खुश रहेंगे 5 राशियों वाले लोग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Budhaditya Yoga
, गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (13:48 IST)
Astrology : सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनता है। 31 मार्च से ही बुध ग्रह मेष राशि में विराजमान है और अब 14 अप्रैल को सूर्यदेव का मेष राशि में गोचर होगा मेष राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है जिसके चलते 5 राशियों को इसका लाभ होगा। कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि में इस योग के निर्माण से बहुत ही शानदार और शुभ फलों की शुरुआत होगी आपके भाग्य के बंद दरवाजे खुल जाएंगे और आप सभी क्षेत्रों में तरक्की करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। साझेदारी के व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। बस आपको संयम से काम लेने की जरूरत है।
 
2. मिथुन राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में सूर्य और बुध की युति बनने जा रही है। इस युति के चलते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। व्यापार में उन्नति होगी। अटके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आय के स्रोत में वृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुखद रहेगा।
 
3. कर्क राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में इस योग का निर्माण हो रहा है। यह योग आपको आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति प्रदान करेगा। नौकरी पदोन्नति के योग बनाएगा और व्यापारी हैं तो तगड़ा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। इस दौरान अलग-अलग रास्तों से आपकी आय में वृद्धि होगी। करियर में सफलता मिलेगी। आपके संबंधों में सुधार होगा।
Budhaditya Yoga
4. सिंह राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में इस योग का निर्माण शुभ फलदायी है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए लाभकारी है। पारिवारिक जीवन में सुखद रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे।
 
5. धनु राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में इस योग का निर्माण शुभ माना जा सकता है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारी हैं तो लाभ होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पैसा बचाने में सफल होंगे। संबंधों में सुधार होगा। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो सकता है और आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने में सफल होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैशाखी पर्व पर ये 5 काम जरूर करें