सूर्य सा चमकना है तो उसे शुभ बनाएं अपने लिए, पढ़ें 6 उपाय-1 मंत्र

पं. हेमन्त रिछारिया
व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कई बार ग्रहजनित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन ग्रहजनित समस्याओं के समाधान के लिए वह प्राय: भ्रमित सा रहता है क्योंकि उसे अनिष्ट ग्रहों की शांति के लिए कोई प्रामाणिक उपाय की जानकारी नहीं होती। ज्योतिष शास्त्र में अनिष्ट ग्रहों की शांति के लिए वैदिक शां‍ति कर्म जैसे जप-अनुष्ठान, दान के अतिरिक्त कई ऐसे छोटे-छोटे उपायों का उल्लेख है जो करने में अत्यन्त सरल-सुलभ एवं परिणाम में बहुत ही लाभदायक होते हैं। 

ALSO READ: मैं चाहता हूं यश, सफलता और धन.... इस सूर्य स्तोत्र में है वो दम
 
आज से हम "वेबदुनिया" के पाठकों के लिए सम्पूर्ण नवग्रहों की शांति के लिए प्रामाणिक ग्रह शांति उपायों की जानकारी प्रदान करेंगे। इस क्रम में आज हम ग्रहों के राजा सूर्य की शांति के उपायों की जानकारी दे रहे हैं-
 
-सूर्य का एकाक्षरी मंत्र- ॐ घृणि: सूर्याय नम:
 
-सूर्य के दान सामग्री : लाल वस्त्र,गुड़,गेहूं,माणिक्य,लाल पुष्प,केसर।
 
-सूर्य के दान का समय: सूर्योदय
 
-सूर्य के दान का दिन: रविवार
 
उपाय:
 
-250 ग्राम गुड़ रविवार को बहते जल में प्रवाहित करें।
 
-प्रतिदिन कुमकुम मिश्रित जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
 
-प्रति रविवार आठ बादाम मन्दिर में चढाएं।
 
-प्रति रविवार सूर्यास्त से पूर्व बिना नमक वाला भोजन करें।
 
-सवत्सा लाल गाय का दान करें।
 
-लाल वस्त्र ना पहनें।

ALSO READ: चमत्कारी सूर्य कवचम : आरोग्य और सौभाग्य का दिव्य वरदान देता है
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 पर जाने के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

12 साल बाद बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

बुद्ध जयंती कब है, गौतम सिद्धार्थ नेपाली थे या भारतीय?

भगवान परशुराम और श्री राम एक ही काल में साथ-साथ थे तो दोनों विष्णु के अवतार कैसे हो सकते हैं?

अमरनाथ यात्रा के बीच इन 5 कठिनाइयों का करना पड़ता है सामना

सभी देखें

नवीनतम

वास्तु के अनुसार कैसे प्राप्त कर सकते हैं नौकरी

Aaj Ka Rashifal: 24 अप्रैल का राशिफल, व्यापार, नौकरी, रोमांस, करियर और सेहत की जानकारी

24 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

24 अप्रैल 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

शनि के बाद बृहस्पति और राहु के राशि परिवर्तन से क्या होगा महायुद्ध?

अगला लेख
More