आप नहीं जानते होंगे ये अनूठी भविष्यवाणियां, अवश्य पढ़ें...

Webdunia
* अचूक भविष्यवाणी और रोचक टोटके, खास आपके लिए.. 

 
भारतीय संस्कृति में भविष्यवाणी के ज्ञान का विशाल भंडार निहित है। तकनीकी रूप से इनका कोई लिखित इतिहास नहीं है लेकिन पीढ़ी-दर-पीढ़ी यह ज्ञान हस्तांतरित हो रहा है और मानना होगा कि इनके माध्यम से की गई भविष्यवाणियां अचूक सिद्ध होती हैं। यहां प्रस्तुत है परंपरागत रूप से मिला कुछ अनोखा संकलन -
 
* चैत्र में गुड़, वैशाख में तेल, जेष्ठ में रास्ता चलना, आषाढ़ में बिल्व (बेलफल), सावन में साग, भादौ में दही, अस्सू में दूध, कार्तिक में मट्ठा, अगहन में जीरा, पौष में धनिया, माघ में मिश्री, फागुन में चना चबाना, बड़ा ही हानिकारक है।

 
* यदि गिरगिट नीचे की ओर मुंह करके उल्टा पेड़ पर चढ़े तो वर्षा से पृथ्वी डूब जाएगी।
 
* होली, लोहड़ी और‍ दिवाली जिस वर्ष में क्रमश: शनि, रवि, मंगलवार में हो तो देश में बड़ी भारी बीमारी लगती है।
 
* यदि माघ में बादलों का रंग लाल हो तो अवश्य ही ओला पड़ता है।
 
* चींटी दाना इकट्ठा करती है और यदि तीतर चुग जाता है तो यह अपशकुन है।
 
* 7 दांतों का बैल अपने स्वामी को खा जाता है और 9 दांतों का बैल स्वामी और उसके परिवार को खा जाता है।

 
* प्रात:काल चारपाई से उठकर थोड़ा-सा बासी पानी पिएं और अपने दोनों हाथों को देखें तो वह व्यक्ति कभी बीमार नहीं होता।
 
* जिस पेड़ पर बगुला बैठे उस पेड़ का नाश हो जाता है।
 
नोट : यह जानकारी परंपरागत रूप से प्राप्त ज्ञान पर आधारित है। पाठकों की सहमति-असहमति स्वविवेक पर निर्भर है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सिंधु नदी के 10 रोचक तथ्य, पाकिस्तान के सिंध प्रांत को क्या कहते थे पहले?

रामायण से लेकर महाभारत तक के भगवान परशुरामजी के 8 किस्से

बाबा नीम करोली के अनुसार धन कमाने के बाद भी निर्धन रहते हैं ये लोग

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, कर लें 5 उपाय, होगी धन की वर्षा

शनि के बाद बृहस्पति और राहु के राशि परिवर्तन से क्या होगा महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

26 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

26 अप्रैल 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर परशुराम जयंती, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

क्या भारत POK पर करेगा हमला? क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र और वायरल भविष्यवाणी

Pradosh Vrat 2025: शुक्र प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और कथा

अगला लेख
More