Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
हिन्दू धर्म की परंपराएं, संस्कृति और मान्यताएं सिर्फ विश्वास या अंधविश्वास पर आधारित नहीं है, बल्कि शुभ-अशुभ परिणामों के आधार पर ये मान्यताएं सटीक भी बैठती हैं। धर्म में कई चीजें तर्क संगत और वैज्ञानिक दृष्टिकोण लिए हुए होती हैं, जिन्हें समझ पाना कई बार हम मनुष्यों के बस की बात नहीं होती।
हमारे शास्त्रों में ऐसे कई संकेतों का जिक्र भी मिलता है जो आगामी शुभ-अशुभ घटनाओं या विपत्ति की ओर इशारा करते हैं। इन पर अगर यही तरीके से ध्यान दिया जाए, तो अनहोनी से भी बचा जा सकता है। आइए जानते हैं इन 5 संकेतों के बारे में -
1 कुत्ते का रोना - अगर कोई कुत्ता किसी घर के मुख्य द्वार के सामने मुंह करके रोता है, तो इ सका मतलब है संबंधित घर में कोई समस्या आने वाली है या यह किसी की मृत्यु का संकेत भी हो सकता है।
2 काले चूहों की बढ़ती संख्या - अगर घर में अचानक से काले चूहे ज्यादा संख्या में आने लगे हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है, तो यह इशारा करता है, कि निकट भविष्य में कोई विपत्ति आने वाली है।
3 खुदाई में मरा हुआ जीव - अगर जमीन की खुदाई करते समय कोई मरा हुआ जीव मिलता है या सांप दिखाई देता है, तो यह आने वाले बुरे समय की ओर इशारा करता है।
4 घायल पक्षी - यदि आपके घर के आंगन में कोई पक्षी घायल होकर गिर जाता है, तो यह आने वाले समय में होने वाली दुर्घटना का संकेत है।
5 हड्डियां निकलना - अगर घर के आसपास खुदाई में हड्डियां निकलती हैं, तो यह उस भूमि के अशुभ होने का संकेत है।