Publish Date: Mon, 14 Nov 2022 (16:47 IST)
Updated Date: Mon, 14 Nov 2022 (17:02 IST)
शुक्र ग्रह हर माह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। शुक्र के गोचर को राशि परिवर्तन या दूसरी राशि में प्रवेश करना कहते हैं। हाल ही में शुक्र ग्रह 11 नवंबर नवंबर 2022 शुक्रवार के दिन तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करने लगा है। शुक्र के राशि बदलने से जीवन में क्या होता है खास असर? आओ जानते हैं इस संबंध संक्षिप्त जानकारी।
- शुक्र की उच्च राशि मीन और नीच राशि कन्या है। वृषभ और तुला राशि का यह स्वामी है। यह मीन, वृषभ और तुला में अच्छा प्रभाव देता है। सिंह और धनु राशि वाले इसके मित्र होते हैं। शुक्र के मित्र बुध-शनि हैं, सूर्य, चंद्र शत्रु हैं, सम गुरु है।
- ज्योतिष में शुक्र को स्त्री ग्रह माना गया है। यह जब भी राशि परिवर्तन करता है तो यह हमारे जीवन में भौतिक सुखों पर असर डालता है। यह सौंदर्य और कला से संबंधित वस्तुओं को भी प्रभावित करता है। यह जातक के जीवन में प्रेम और स्त्री सुख को भी प्रभावित करता है। यह वैवाहिक जीवन को भी प्रभावित करता है। सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य को भी यह प्रभावित करता है।
- शुक्र का यद अच्छा प्रभाव किसी राशि पर पड़ता है तो उसके भौतिक सुख सुविधाओं में विस्तार होता है। धन संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। जातक खूब तरक्की करता है। सिनेमा, कला, संगीत, मीडिया और किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए इसका परिवर्तन असरकारक होता है। कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने से ऐसे व्यक्ति को खूब सहयोग मिलता है।