Biodata Maker

शुक्र का तुला राशियों में गोचर, 2 राशियों की पलट जाएगी किस्मत

Webdunia
शनिवार, 2 दिसंबर 2023 (15:53 IST)
Venus in Libra: श्वर्य, कला और समृद्धि के शुक्र ग्रह का 30 नवंबर को रात 12 बजकर 05 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश हुआ है। शुक्र की राशि तुला ही और खुद की ही राशि में इसके गोचर को बहुत ही शुभ माना जाता रहा है। यह शुक्र की मूल त्रिकोण राशी है जो पंच महायोग में से एक मालव्य योग का निर्माण करती हैं। शुक्र के तुला में से होने से दो राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
 
कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह उनके ग्यारहवें और चौथे भाव के स्वामी हैं जो अब चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह तीनों ही भाव शुभ भाव हैं। कुंडली में चौथा भाव सुख, संपत्ति वाहन देने वाला, ग्यारहवां भाव धन देने वाला है। परिणामस्वरूप कर्क के लिए शुक्र का गोचर शानदार रहने वाला है। घर में खुशियां रहेंगी।
 
इस अवधि में आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। माता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। कोई घर या वाहन खरीद सकते हो या घर के रिनोवेशन या सज-सज्जा पर पर कार्य कर सकते हो। पिता पक्ष की तरफ से कुछ रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकते हैं। भाई बहनों से मिलना होगा। दोस्तों के साथ पार्टी होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी।
 
कुंभ राशि : कुंभ राशि के नौवें भाव (त्रिकोण भाव) और चौथे भाव (केंद्र भाव) के स्वामी शुक्र का नौवें भाव में गोचर बहुत शानदार फल देगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। गुरु और पिता से सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपके परिवार का माहौल सुखद और प्रेमपूर्ण बना रहेगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सबरीमाला मंदिर के सामने स्थित पहाड़ी पर 3 बार दिखाई देने वाले दिव्य प्रकाश का क्या है रहस्य?

शाकंभरी माता की आरती हिंदी– अर्थ, लाभ और पाठ विधि | Shakambari mata ki aarti

सूर्य का मकर राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे होगा लाभ और किसे नुकसान

Horoscope:धनु राशि में चतुर्ग्रही योग, 4 राशियों के लिए बेहद शुभ

क्या सच में फिर से होने वाला है ऑपरेशन सिंदूर प्रारंभ, क्या कहती है भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

माघ शुक्ल चतुर्थी को कहां मनाई जाती है गणेश जयंती?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जनवरी, 2026)

16 January Birthday: आपको 16 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

शुक्र प्रदोष का व्रत रखने से शुक्र होगा मजबूत और मिलेगा शिवजी और लक्ष्मी माता का आशीर्वाद, जानें उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जनवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख