Hanuman Chalisa

सूर्य का राशि परिवर्तन : 7 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य और 5 के लिए रूक जाएगी राह

Webdunia
गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (19:43 IST)
Sun transit in aries
Surya ka rashi parivartan: 14 अप्रैल 2022, गुरुवार के दिन मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश किया है। मेष राशि में सूर्य उच्च के होते हैं और मेष राशि में परिवर्तन को मेष संक्रांति कहते हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से 7 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य और 5 राशियों को रहना होगा सतर्क।
 
 
7 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य (Luck will shine for 7 zodiac signs) :
 
1. मेष राशि : सूर्य आपकी राशि के प्रथम भाव यानी की लग्न में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आपके स्वभाव में आक्रमकता आ सकती है जिसके चलते वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि नौकरीपेशा को इस गोचर से लाभ मिलेगा। व्यापरी हैं तो इच्छानुसार अवसर प्राप्त होंगे और मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
 
2. वृषभ राशि : सूर्य आपकी राशि के द्वादश भाव यानी की 12वें भाव में विराजमान होंगे। विदेश में या विदेशी संपर्क के माध्यम से कार्य कर रहे लोगों के लिऐ यह गोचर शुभ है। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में शत्रुओं से सावधान रहना होगा और समय पर कार्य को पूर्ण करना होगा। व्यापारियों को अधिक मेहनत करना होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
 
3. मिथुन राशि : सूर्य आपकी राशि के एकादश यानी 11वें भाव में गोचर कर रहा है। आप विभिन्न माध्यमों से धन अर्जित करने में सफल होंगे। करियर में उन्नति होगी। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारी हैं तो व्यवसाय के विस्तार के लिए उचित समय है। अहंकार या घमंड से बचें।
 
4. कर्क राशि : सूर्य आपकी राशि के दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान करियर में तरक्की होगी। मान-सम्मान और प्रसिद्धि बढ़ेगी। नौकरी में बहुत अच्‍छे अवसर मिलेंगे। व्यापार में उत्तम फल प्रदान होगा। यह समय निवेश करने के लिए उत्तम है।
 
5. सिंह राशि : सूर्य आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। किसी कार्य को लेकर यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार का विस्तार करने के लिए उचित समय है, लेकिन सोच समझकर कार्य करें। पिता से संबंध खराब हो सकते हैं।
 
6. धनु राशि : सूर्य आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर कर रहा है। इस अ‍वधि के दौरान मान-सम्मान और लोकप्रियता में इजाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतन में वृद्धि की संभावना है। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखकर शांत रहकर आगे बढ़ना होगा।
 
7. कुंभ राशि : सूर्य आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। आपके अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पूर्व में किए गए निवेश से धनलाभ होगा। यात्रा का योग भी बन रहा है। भाई बहनों से बनाकर रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Surya Mesha Sankranti 2022
5 राशियों पर होगा मिलाजुला असर ( Astrology effect on 5 zodiac signs) : 
 
1. कन्या राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। अचानक लाभ या हानि होने की संभावना है। नौकरी या व्यापार में सोच समझकर ही कोई निर्णय लें। आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। 
 
2. तुला राशि : सूर्य आपकी राशि के सातवें भाग में गोचर कर रहा है। साझेदारी के व्यापार में सावधानी रखें। नौकरी में हालात सामन्य रहेंगे। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। अनावश्यक खर्चे होंगे। 
 
3. वृश्चिक राशि : सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहा है। आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। नौकारीपेशा हैं तो कार्यक्षत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। किसी भी प्रकार का रोग है तो उसमें सुधार होगा। व्यापार में भी लाभ की संभावना है। हालांकि आपको वाद विवाद से बचना होगी।
 
4. मकर राशि : सूर्य आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। पेशेवर जीवन में शुभ समाचार मिलेगा। प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। व्यापारी हैं तो निवेश के जोखिम से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें।
 
5. मीन राशि : सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर के दौरान आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवार में खर्चें बढ़ जाएंगे। कार्यक्षेत्र में वाद विवाद से बचना होगा। व्यापार में किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

नवीनतम

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन: इन 5 राशियों को मिल सकता है अचानक धन लाभ और करियर में तरक्की

Halharini Amavasya: हलहारिणी अमावस्या पर किए जाने वाले पितृ दोष निवारण के 10 विशेष उपाय

Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी का व्रत कैसे रखें और जानिए मुहूर्त, पूजा विधि एवं पारण का समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 जुलाई, 2026)

09 July Birthday: आपको 9 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख