बिना टेलीस्कोप आज चंद्रमा, शुक्र और शनि ग्रह को पास-पास खुली आंखों से देखें

Webdunia
सोमवार, 23 जनवरी 2023 (17:25 IST)
आज दिनांक 23 जनवरी 2023 को शाम को आसमान में दिखाई देगा अद्भुत नजारा। चंद्रमा के पास दिखाई देंगे शुक्र और शनि ग्रह। आप इसे बिना टेलीस्कोप की मदद से अपनी आंखों से देख सकेंगे। यह नजारा करीब 1 घंटे 30 मिनट तक दिखाई देगा। इस खगोलीय घटना की जानकारी उज्जैन स्थित शासकीय जीवाजी वेधशाला दे मीडिया को दी।
 
आज दिनांक 23 जनवरी 2023 को शाम को सुंदर खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दिन सूर्य अस्त होने के बाद पश्चिम दिशा में चंद्रमा, शु्र ग्रह एवं सबसे सुंदर ग्रह शनि के साथ दिखाई देंगे। जिसे खगोलीय भाषा में चंद्रमा, शुक्र और शनि की युति कहते हैं। दिनांक 23 जनवरी 2023 को द्वितीय तिथि पर सायन गणना के अनुसार चंद्रमा कुंभ राशि में 27 अंश 2 कला पर होगा एवं उसकी क्रांति 16 अंश 59 कला दक्षिण होगी, शुक्र ग्रह कुंभ राशि में 25 अंश 13 कला पर होगा और उसकी क्रांति 14 अंश 29 कला दक्षिण होगी तथा शनि ग्रह कुंभ राशि में 24 अंश 50 कला पर होगा और उसकी क्रांति 14 अंश 25 कला होगी।
 
इस प्रकार हम देखते हैं कि चंद्रमा के साथ शुक्र एवं शनि ग्रह एक ही राशि में अत्यंत पास पास हैं। सांय सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में हसिए के आकार का चंद्रमा दिखाई देगा, चंद्रमा के ठीक पीछे थोड़ा दक्षिण की ओर लट्टू के समान चमकता हुआ शुक्र दिखाई देगा। शुक्र ग्रह के ठीक नीचे एवं कम चमकदार शनि ग्रह को आप देख सकेंगे। इस दिन चंद्रमा सायं 7 बजकर 54 मिनट पर अस्त हो रहा है। अत: यह नजारा आप लगभग 1 घंटे 30 मिनिट तक अच्छे प्रकार से देख सकेंगे। 
 
इस घटना को आप अपने घर से ही बिना किसी साधन के अपनी आंखों से ही बहुत अच्छी प्रकार से देख सकते हैं। युति देखने के लिए टेलीस्कोप आदि किसी साधन की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि पास पास दिखने की स्थिति में भी खगोलीय पिण्ड टेलीस्कोप के दृश्य क्षेत्र से दूरी पर ही रहते हैं। अत: आप इस घटना का व्यापक प्रचार प्रसार करें एवं विद्यार्थियों को भी किसी खुले स्थान से इस खगोलीय घटना को दिखाने की व्यवस्था करें।
 
अधीक्षक, शा. जीवाजी वेधशाला, उज्जैन।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कृष्‍ण जन्माष्टमी पर इस बार बन रहे हैं वही द्वापर युग वाले दुर्लभ योग जो बने थे 5251 वर्ष पहले

Janmashtami Aarti : जन्माष्टमी विशेष, भगवान श्री कृष्ण की आरती

दही हांडी का त्योहार कब मनाया जाता है, क्या है इसका इतिहास

Ganesh chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी उत्सव पर क्या है गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त?

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये 10 अचूक उपाय, हर तरह के संकटों से मुक्ति पाएं

सभी देखें

नवीनतम

Budh uday : बुध का कर्क राशि में उदय, 3 राशियों के लिए नुकसानदायक

Guru vakri 2024: गुरु वक्री होकर इन 3 राशियों पर बरसाएंगे अपनी कृपा

krishna janmashtami 2024: श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी पर बने हैं 7 शुभ योग, लड्डू गोपाल की पूजा का मिलेगा दोगुना फल

krishna Janmashtami 2024: श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी की अर्द्धरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त और लड्डू गोपाल की पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: जन्माष्टमी का राशिफल, जानें 26 अगस्त के दिन किन राशियों पर बरसेगी भगवान श्री कृष्ण की कृपा

अगला लेख
More