Publish Date: Fri, 02 Sep 2022 (19:01 IST)
Updated Date: Fri, 02 Sep 2022 (19:04 IST)
वर्ष 2022 का सितंबर माह प्रारंभ हो चुका है। इस माह में गणेश उत्सव के दौरान कई व्रत रखें जाएंगे फिर श्राद्ध पक्ष प्रारंभ होंगे। अगस्त के माह में बुध, शुक्र, सूर्य, मंगल ने राशि परिवर्तन किया था। इस माह में कौन कौन-से ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन? आओ डालते हैं इस पर एक नज़र।
शुक्र : शुक्र ग्रह ने 31 अगस्त को ही कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश किया है जो वहां पर 24 सितंबर तक गोचर करेगा। यानी की 24 सितंबर को शुक्र ग्रह सिंह से निकलकर कन्या में गोचर करेगा। यह राशि परिवर्तन रात 8 बजकर 51 मिनट पर होगा। हालांकि इस बीच 15 सितंबर को शुक्र सिंह राशि में ही अस्त हो जाएगा।
बुध : बुध ग्रह ने 21 अगस्त को ही सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश किया है जहां वह 10 सितंबर तक रहेगा। 10 सितंबर को बुध ग्रह कन्या राशि में ही वक्री हो जाएगा। कन्या राशि में प्रात: 8 बजकर 42 मिनट पर वक्री होगा और उसके बाद 2 अक्टूबर 2022, रविवार को इसी राशि में मार्गी होकर 26 अक्टूबर 2022, बुधवार को तुला राशि में गोचर करेगा।
सूर्य : सूर्य ने 17 अगस्त को स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश किया था जहां वह 17 सितंबर तक गोचर करने के बाद सुबह 07:11 बजे कन्या राशि में प्रवेश कर जाएगा।
अन्य ग्रह : बृहस्पति ग्रह पहले से ही मीन में वक्री हैं। शनि ग्रह मकर में विराजमान हैं। मंगल ग्रह 10 अगस्त से ही वृषभ में गोचर कर रहे हैं। राहु मेष में और केतु तुला में हैं।
इन राशियों के चमकेंगे सितारे : मिथुन, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के सितंबर माह में सितारे चमक सकते हैं। उन्हें नौकरी, व्यापार, करियर, शिक्षा या परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
इन राशियों को रहना होगा सतर्क : कन्या राशि में बुध वक्री हो रहा है और सिंह राशि में शुक्र अस्त हो रहा है। ऐसे में इन दोनों राशियों का सतर्क रहना होगा।
webdunia
Publish Date: Fri, 02 Sep 2022 (19:01 IST)
Updated Date: Fri, 02 Sep 2022 (19:04 IST)