Festival Posters

मंगल के बाद सूर्य, बुध और शुक्र बदलेंगे अपना घर, जानिए किन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Webdunia
मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (11:06 IST)
Planet Transit : इस माह में मंगल ग्रह के परिवर्तन के बाद सूर्य, बुध और शुक्र का भी परिवर्तन होगा जिसका प्रभाव अगले वर्ष 2022 तक रहेगा। ऐसे में सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा परंतु कुछ राशियां ( Zodiac Signs Astrology ) ऐसी हैं जिनकी इस परिवर्तन से किस्मत चमक जाएगी। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो इन राशियों में नहीं है शामिल।

 
मंगल के बाद सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर :
 
1. मंगल ( Mars Zodiac Changes ) : 5 दिसंबर 2021 को मंगल तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर 5 दिसंबर 2021 को सुबह 5:01 बजे से 4 जनवरी 2022, सुबह 4:52 बजे तक रहेगा।
ALSO READ: सूर्य का राशि परिवर्तन : जानिए साल 2022 में सूर्य कब बदलेंगे अपना घर, क्या होगा आप पर असर
2. शुक्र ( Venus Zodiac Changes ) : 8 दिसंबर 2021 को शुक्र का धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का मकर राशि में गोचर 8 दिसंबर 2021 को रात्रि 12:56 बजे से 30 दिसंबर 2021 को सुबह 9:57 बजे तक रहेगा।
 
3. बुध ( Mercury Zodiac Changes ) : 10 दिसंबर 2021 को बुध का वृश्‍चिक राशि ने निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध का धनु राशि में गोचर 10 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 53 मिनट से 29 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे तक रहेगा।
 
4. सूर्य ( Sun Zodiac Changes ) : 16 दिसंबर 2021 को सूर्य वृश्‍चिक राशि ने निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य ग्रह 16 दिसंबर 2021 को सुबह 3 बजकर 28 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेगा और 14 जनवरी 2022 दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक गोचर रहेगा।सूर्य के धनु में जाने से एक बार फिर बुधादित्य योग बनेगा।
 
5. शुक्र ( Venus Zodiac Changes ) : 19 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में ही मार्गी से वक्री हो जाएंगे। शुक्र की वक्री चाल 29 जनवरी 2022 दोपहर 01:00 बजे तक रहेगी और उसके बाद यह मार्गी हो जाएंगे।
 
6. बुध ( Mercury Zodiac Changes ) : 29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध का गोचर 29 दिसंबर 2021 को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर मकर राशि में होगा।
 
7. शुक्र ( Venus Zodiac Changes ) : 30 दिसंबर 2021 को वक्री शुक्र का धनु राशि में गोचर होगा। शुक्र ग्रह का वक्री अवस्था में गोचर 30 दिसंबर को सुबह 9:57 बजे धनु राशि में होगा।
इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत :
 
1. मेष : यह माह आपके लिए अति उत्तम है। नौकरी और करियर में सफलता मिलेभी। यशस्त्री कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। धन लाभ होगा और भूमि, भवन, वाहन आदि का सुख मिलेगा। बस आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा अन्यथा अच्छे समय का लाभ नहीं मिलेगा।
 
2. मिथुन : यह माह आपके लिए अच्छा है। कारोबारियों को लाभ होगा और नौकरीपेशा के मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सेहत ठीक रहेगी और मानसिक स्वास्थ भी अच्छा रहेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदार बने और उनकी भावनाओं की कद्र करें।
 
3. कर्क : इस माह आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी की तलाश पूर्ण होगी। करियर और कारोबार के लिए भी यह समय उत्तम है, परंतु परिवार में किसी से खटपट हो सकती है। खर्चे बढ़ जाएंगे। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
4. सिंह : आपके लिए यह माह भाग्य खोल देगा। नौकरी, धंधा सभी ओर लाभ मिलेगा। हर तरह के सुख की प्राप्ति होगी, परंतु यदि आपने अपने क्रोध पर काबू नहीं रखा तो यह समय लाभ की जगह हानि में बदल जाएगा।
  
5. धनु : इस माह आपको धन लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। अचल सम्पत्ति भी बढ़ेगी। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। आपको अपने मन और वाणी पर काबू रखना चाहिए। सेहत उत्तम रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

18 February Birthday: आपको 18 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 फरवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

Hindu New Year 2026: गुरु राजा और मंगल मंत्री के राज में 19 मार्च के बाद 5 राशियां बनेंगी अपराजेय

क्या वाहन नंबर का दुर्घटना से कोई संबंध है? यदि आपका संबंध इन नंबरों से है तो रहें सतर्क

अगला लेख