shiv chalisa

Mangal gochar in tula: मंगल का तुला राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

Webdunia
शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (19:23 IST)
Mangal ka tula me gochar 2023: मंगल ग्रह 03 अक्टूबर 2023 को करीब 06 बजकर 16 मिनट पर तुला राशि में गोचर कर गया है। मंगल का शुक्र की राशि में गोचर करना शुभ नहीं माना जाता है। इस राशि में बैठा मंगल वैवाहिक जीवन, सुख सुविधा और कानूनी मामलों में समस्याएं पैदा कर सकता है। कई राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।
 
मेष राशि : मंगल आपकी कुंडली के सातवें भाव गोचर कर रहा है। जीवन साथी के साथ संबंधों को लेकर तनाव रहने की संभावना है। साझेदारी के व्यापार में सोच समझकर निर्णय लें। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है, सतर्क रहें।
 
वृषभ राशि : आपकी कुंडली के छठे भाव में मंगल का गोचर हुआ है। शत्रु और रोग दूर होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे। जीवन में नकारात्मकता कम होगी। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। हालांकि धन खर्च करने में सावधानी रखें।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में मंगल में मंगल का गोचर हुआ है। मंगल का गोचर मिलेजुले परिणाम पैदा करेगा। व्यापार में लाभ देगा परंतु नौकरी में उन्नति की गारंटी नहीं। करियर, शिक्षा और प्रेम में सतर्कता से काम लें। 
 
कर्क राशि : आपकी कुंडली के चौथे भाव में मंगल का गोचर हुआ है। यहां स्थित मंगल अच्छे परिणाम देगा। यह समय भूमि, भवन, वाहन या संपत्ति आदि के खरीदारी के लिए अनुकूल रहेगा और इसका लाभ भविष्य में आपको मिलेगा।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में मंगल का गोचर हुआ है। पारिवारिक कलह समाप्त होगी। भाई बहनों का सकारात्मक सहयोग मिलेगा। नौकरी या व्यापार में समय सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
कन्या राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में मंगल का गोचर हुआ है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों को लेकर सतर्क रहें। सरकारी नौकरी है तो उसमें शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ की गारंटी नहीं।
 
तुला राशि : आपकी राशि के पहले भाव में मंगल का गोचर हुआ है। आपकी परेशानियां कम होगी। आत्म विश्‍वास बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा लेकिन आपको व्यर्थ के वाद विवाद से बचकर रहना होगा। छात्रों के लिए अनुकूल समय रहेगा। वाहन खरीदी और बिक्री के लिए समय सही है।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में मंगल का गोचर हुआ है। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। लंबी यात्रा या विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। सामाजिक छवि खराब हो सकती है। जीवनसाथ से संबंध खराब होने की संभावना है। 
 
धनु राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में मंगल का गोचर हुआ है। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आपके लिए यह समय अच्छा रहेगा। करियर और नौकरीभें भी शुभ परिणाम प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्‍छा रहेगा।
 
मकर राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में मंगल का गोचर हुआ है। नौकरी और व्यापार में बहुत तरक्की होगी। पहले से चली आ रही परेशानी खत्म होगी। घरेलू जीवन की खुशियों में कमी आ सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में मंगल का गोचर हुआ है। मानसिक परेशानियां दूर होगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी पर ध्यान दें पाएंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है। धर्म कर्म के कार्य में मन लगेगा।
 
मीन राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में मंगल का गोचर हुआ है। अचानक घटना और दुर्घटना के योग बन सकते हैं। क्रोध बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। जीवन में अनिश्चितताओं का दौर रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

ग्रहों के बदलाव से 19 मार्च के बाद 5 राशियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा

Malavya Rajyog 2026: अगले 28 दिन इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश, क्या आपकी किस्मत भी चमकने वाली है?

गुरु होंगे मार्गी: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 दिसंबर तक मिलेगा बड़ा लाभ

जगन्नाथ मंदिर में दिखा फिर से अशुभ संकेत! ध्वज पर बैठा बाज, क्या होने वाली है भारत में कोई बड़ी घटना

चीन के नास्त्रेदमस की ईरान-अमेरिका युद्ध पर 3 भविष्यवाणियां, 2 सच होने का दावा, तीसरी से बढ़ी चिंता

सभी देखें

नवीनतम

11 March Birthday: आपको 11 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

क्या तीसरा एंटी क्राइस्ट आ चुका है? नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

अगला लेख