rashifal-2026

7 अप्रैल को मंगल का गोचर कुंभ राशि में, क्या होगा 12 राशियों की जिंदगी में

Webdunia
शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (04:32 IST)
Mangal in kumbha
Mangal grah ka rashi parivartan: 7 अप्रैल को मंगल ग्रह मकर राशि ने निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेगा, जहां वह 17 मई तक रहेगा। मंगल का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आओ जानते हैं कि 12 राशियों पर क्या होगा इसका असर।
 
 
1. मेष राशि (Aries): आपकी राशि में मंगल ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यापार में भी लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवादों का निपटारा होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आय में बढ़ोतरी होगी।
 
2. वृषभ राशि (Taurus): आपकी राशि के दसवें भाव में मंगल का गोचर होगा। यह गोचर आपको नौकरी, करियर या व्यापार में ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कार्य स्थल पर आने वाली हर चुनौ‍ती का आप सामना करने में सक्षम होंगे। परिवार में खुशियां रहेगी। लंबी यात्रा के योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
3. मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि के नवम भाव में मंगल गोचर करेगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाना होगा। आमदनी में अपेक्षा से ज्यादा वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर वातावरण चुनौतीभरा रह सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। पिता और खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
4. कर्क राशि (Cancer): आपकी राशि के अष्टम भाव में मंगल का गोचर होगा। ऐसे में आपको अचानक हानि या लाभ हो सकता है। नौकरी या करियर में सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में सोच समझकर कार्य करें। लंबी यात्रा से बचकर रहें। घटना दुर्घटना से भी बचकर रहे और सेहत का ध्यान रखें।  
 
5.सिंह राशि (Leo): आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल का गोचर होगा। शत्रुओं का नाश होगा। व्यापार में किसी भी तरह का जोखिम लेना का प्रयास न करें। करियर और नौकरी में भी सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर बहस से बचें। दांपत्य जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्‍यक खर्चा न करें। सेहत का भी ध्यान रखें। 
6. कन्या राशि (Virgo): आपकी राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर होगा। करियर और नौकरी में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। सेहत का ध्यान रखें।  
 
7. तुला राशि (Libra): आपकी राशि के पांचवें भाव में मंगल का गोचर होगा। करियर के मोर्चों पर चुनौती का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में किसी प्रकार का रिस्क न लें। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर भी सतर्क रहें। खर्चे बढ़ जाएंगे। 
 
8. वृश्चिक राशि (Scorpio): आपकी राशि में मंगल चौथे भाव में गोचर करेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। व्यापारी हैं तो संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। इस गोचर के दौरान आपका क्रोध बढ़ जाएगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। 
 
9. धनु राशि (Sagittarius): आपकी राशि में मंगल तीसरे भाव में गोचर करेगा। कड़ी मेहनत से आप मनचाही सफलता हासिल कर लेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। नौकरी के चलते यात्रा के योग हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
10. मकर राशि (Capricorn): आपकी राशि के मंगल दूसरे भाव में रहेगा। संपत्ति को लेकर परिवार के साथ विवाद हो सकता है। नौकरी और करियर में उन्नति होगी, परंतु आपकी छवि खराब करने का प्रयास भी होगा। व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखना होगा।   
 
11. कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि में मंगल लग्न भाव में गोचर करेगा। नौकरी में बदलवा की संभावना है लेकिन आपको अभी रुकना होगा। व्यापार में भी बड़े बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। आपको सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। हालांकि संपत्ति खरीदना का यह उपयुक्त समय है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
12. मीन राशि (Pisces): आपकी राशि में मंगल बारहवें भाव में गोचर करेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में तानव देखने को मिल सकता है। व्यापार में कोई रिस्क लेने का कार्य न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक की पौराणिक कथा: क्यों माने जाते हैं ये 8 दिन अशुभ?

Phalguna month Hindu calendar 2026: फाल्गुन शुक्ल पक्ष में पड़ेंगे ये खास त्योहार

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में मंगल से बना अंगारक योग, 4 राशियों के लिए शुरू होगा राजयोग का सुनहरा दौर

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 फरवरी, 2026)

21 February Birthday: आपको 21 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 फरवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शनि-मंगल संयोग से बन रहा उग्र योग, इस तारीख को होगा भारत पाकिस्तान युद्ध

मंगल के प्रवेश से कुंभ राशि में बड़ा जमावड़ा, 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ

अगला लेख