वक्री मंगल का वृषभ राशि में गोचर, किस पर शुभ और किस पर होगा बुरा असर

Webdunia
शनिवार, 12 नवंबर 2022 (16:40 IST)
Mars transit in vrishabha rashi 2022: 13 नवंबर 2022 रविवार के दिन मंगल ग्रह दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर अपनी वक्री अवस्था में वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मंगल ग्रह की दो राशियां हैं मेष और वृश्चिक। वृषभ शुक्र की राशि है और शुक्र की मंगल से शत्रुता है। ऐसे में आओ जानते हैं कि क्या होने वाला है 12 राशियों में मंगल के इस राशि परिवर्तन का।
 
मेष राशि | Aries : आपकी राशि के द्वितीय भाव में मंगल का गोचर होगा। यहां वक्री मंगल धन हानि के योग बना सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। पारिवारिक महौल भी मिलाजुला रहेगा। नौकरी या व्यापार में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। 
 
वृषभ राशि | Taurus : मंगल ग्रह आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे। यहां स्थित वक्री मंगल आपका स्वभाव रुखा कर देगा और आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। विदेश से जुड़े कोई व्यापार कर रहे हैं तो सतर्क रहें। संपत्ति खरीदी या बिक्री से बचना चाहिए। शांत बने रहें। 
 
मिथुन राशि | Gemini : आपकी राशि के 12वें भाव में मंगल का गोचर होगा। छोटे भाई-बहनों से विवाद न करें। यात्रा से जुड़े मामले में नुकसान होने की संभावना है। अहंकर से बचने और दांपत्य जीवन पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी या व्यापार में मिलाजुला परिणाम रहेगा।  
 
कर्क राशि | Crab : मंगल ग्रह आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर आपके लिए शुभ है लाभ होगा। आपको अचानक ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग हैं। बस आपको सेहत पर ध्यान देना होगा।
 
सिंह राशि | Leo sun sign : मंगल आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा। आपको अपने घमंड और क्रोध से बचना होगा तभी आपको मंगल के इस गोचर का फायदा मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। नौकरी या व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। 
कन्या राशि | Virgo : आपकी राशि के नौवें भाव में मंगल का गोचर होगा। यदि आपने धैर्य और संयम से काम लिया तो यह गोचर लाभदायक रहेगा। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। अप्रत्याशित खर्चों से भी दो-चार होना पड़ेगा। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। नौकरी या व्यापार में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। 
 
तुला राशि | Libra : मंगल आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर करेगा। मंगल का यह गोचर चुनौति पैदा करेगा। अचानक घटित हो रही बहुत सी घटनाएं आपको परेशान कर सकती है। आपको वाद विवाद से बचकर रहना होगा। वाणी पर संयम रखना होगा। घटना दुर्घटना से बचकर रहना होगा। 
 
वृश्‍चिक राशि | Scorpio : आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल का गोचर होगा। आपका अहंकार दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव का कारण बनेगा। साझेारी के व्यापार में सतर्कता से आगे बढ़ना होगा। नौकरीपेशा हैं तो खुद को असुरक्षित महसूस करेंगे। खानपान में लापरवाही न बरतें। 
 
धनु राशि | sagittarius : आपकी राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर होगा। सेहत से जुड़ी समस्या पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र पर भी आपको अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। यह समय आपके लिए चुनौतिपूर्ण रहने वाला है यदि आप सतर्क और संयमित रहेंगे तो सबकुछ सही होगा।
 
मकर राशि | Capricorn : मंगल आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। आपको अपनी संतान पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार या नौकरी में आप अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
 
कुंभ राशि | Aquarius : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में मंगल का गोचर होगा। आपको अपनी माता की सेहत पर ध्यान देना होगा। घर और वाहन की सुरक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपका व्यवहार आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
 
मीन राशि | Pisces : आपकी राशि के तीसरे भाव में मंगल का गोचर होगा। खेल से या शारीरिक कार्यों से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, चोट लगने की संभावना है। रहस्यमयी विद्याओं में आपकी रुचि बढ़ सकती है। नौकरी या व्यापार में समय सामान्य रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में गरबा उत्सव के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya kanya Gochar : सूर्य का कन्या राशि में गोचर से 4 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य, होगा अचानक से धनलाभ

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का दूसरा दिन : श्राद्ध पक्ष में प्रतिपदा के श्राद्ध का महत्व, जानिए किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2024: अकाल मृत्यु जो मर गए हैं उनका श्राद्ध कब और कैसे करें?

Shardiya navratri 2024 ashtami date: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

21 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

21 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

कन्या राशि में बुध बनाएंगे भद्र महापुरुष राजयोग, 4 राशियों का होगा भाग्योदय

कैसा हो श्राद्ध का भोजन, जानें किन चीजों को न करें ब्राह्मण भोज में शामिल

अगला लेख
More