Publish Date: Tue, 23 Apr 2024 (17:11 IST)
Updated Date: Tue, 23 Apr 2024 (17:36 IST)
Mangal ka meen rashi me gochar fal : मंगल ग्रह 23 अप्रैल, 2024 को सुबह 08 बजकर 19 मिनट पर बृहस्पति ग्रह की मीन राशि में गोचर कर गए हैं। मंगल के गोचर से मेष, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि के लोगों को बचकर रहना होगा जबकि 5 ऐसी राशियां हैं जिन्हें मंगल के मीन में जाने से फायदा होगा। आओ हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
1. मिथुन राशि : मंगल के गोचर से आपके कार्यक्षेत्र में जबरदस्त परिणाम प्राप्त होंगे। करियर और नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार का विस्तार होगा। आपके सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे और सफलता मिलेगी। यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।
2. कर्क राशि : मंगल का मीन राशि में गोचर आपके लिए शुभ है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धर्म कर्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातक की पदोन्नति होगी। व्यापारी हैं तो नई डील्स के लिए यात्रा का योग बनेगा। रिश्ते और सेहत अच्छी रहेगी।
3. धनु राशि : मंगल का गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि का योग प्रबल है। व्यापारी हैं तो अच्छा लाभ कमाने में सफल होंगे। रिलेशनशिप में अच्छा समय देखने को मिलेगा।
4. कुंभ राशि : मंगल का मीन में गोचर आपके करियर और नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखा। खासकर शिक्षा या शिक्षण संस्थान से जुड़े लोगों को फायदा होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। खासकर आंख से संबंधित कोई रोग हो सकता है।
5. मीन राशि : मंगल का गोचर शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करके हर क्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगा। करियर या नौकरी में तरक्की होगी नहीं तो वेतनवृद्धि तय है। व्यापारी हैं तो प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकेंगे और उच्च लाभ प्राप्त कर सकेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा।