khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

12 अगस्त 2020, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Advertiesment
12 August Shubh Muhurat
12 अगस्त 2020 के शुभ मुहूर्त

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-वर्षा
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)-वृद्धि
करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कर्क 
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहु काल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (वैष्णव) व्रत
यात्रा शकुन- विष्णु मंदिर में पीतांबर व माखन मिश्री चढाएं।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में मूंग से बनी मिठाई दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Shri Krishna Janmashtami 2020 : श्रीकृष्ण के 4 सरल दिव्य मंत्र