मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला होगा। शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है। कार्यस्थल पर अधिकारों में वृद्धि होगी और वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी और व्यापार के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा, परंतु अचानक लाभ से आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन खानपान के प्रति सतर्कता बरतें।