Hanuman Chalisa

जानिए लग्न कुंडली के अनुसार कब धारण करें मोती...

Webdunia
सोमवार, 11 मई 2015 (16:12 IST)
रत्न विज्ञान में मोती का बहुत महत्व है। गोल लंबा आकार का मोती, जिसका रंग तेजस्वी सफेद हो तथा उसमें लाल रंग के ध्वज के आकार का सूक्ष्म चिह्न हो तो उसको धारण करने से धारणकर्ता को राज्य की ओर से लक्ष्मी का लाभ होता है।



 
सामान्यत: चंद्रमा क्षीण होने पर मोती पहनने की सलाह दी जाती है मगर हर लग्न के लिए यह सही नहीं है। ऐसे लग्न जिनमें चंद्रमा शुभ स्थानों (केंद्र या‍ त्रिकोण) का स्वामी होकर निर्बल हो, ऐसे में ही मोती पहनना लाभदायक होता है। अन्यथा मोती भयानक डिप्रेशन, निराशावाद और आत्महत्या तक का कारक बन सकता है।
 
लग्न कुंडली में चंद्रमा शुभ स्थानों का स्थायी हो मगर, 
 
1. 6, 8, या 12 भाव में चंद्रमा हो तो मोती पहनें।
 
2. नीच राशि (वृश्चिक) में हो तो मोती पहनें।
 
3. चंद्रमा राहु या केतु की युति में हो तो मोती पहनें।
 
4. चंद्रमा पाप ग्रहों की दृष्टि में हो तो मोती पहनें।
 
5. चंद्रमा क्षीण हो या सूर्य के साथ हो तो भी मोती धारण करना चाहिए।
 
6. चंद्रमा की महादशा होने पर मोती अवश्य पहनना च‍ाहिए।
 
7. चंद्रमा क्षीण हो, कृष्ण पक्ष का जन्म हो तो भी मोती पहनने से लाभ मिलता है।
 
 
 

मोती की विशेष बातें - 


 
रत्न 84 प्रकार के होते हैं। उनमें मोती भी अपने विशेष महत्व को दर्शाता है। चंद्रमा के बलि होने से न केवल मानसिक तनाव से ही छुटकारा मिलता है वरन् कई रोग जैसे पथरी, पेशाब तंत्र की बीमारी, जोड़ों का दर्द आदि से भी राहत मिलती है।
 
यदि चंद्रमा लग्न कुंडली में अशुभ होकर शुभ स्थानों को प्रभावित कर रहा हो तो ऐसी स्थिति में मोती धारण न करें। बल्कि सफेद वस्तु का दान करें, शिव की पूजा-अभिषेक करें, हाथ में सफेद धागा बांधे व चांदी के गिलास में पानी पिएं।

 

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

15 April Birthday: आपको 15 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों को रहना होगा थोड़ा संभलकर

भैरवी डाक के बाद 7 दिन छाएगा घना अंधकार? जानिए क्या है सच्चाई और किन बातों का रखें ध्यान

मेष राशि में सूर्य गोचर: इन 6 राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय, अटके काम बनेंगे